BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(विनोद चौधरी)। बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल जिला मथुरा की आवश्यक बैठक गोकुल बैराज स्थित एक स्थानीय होटल में रालोद के प्रदेश संघटन मंत्री डॉक्टर राजकुमार सांगवान व जिला अध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश भर में बिजली दरो में भारी वृद्धि के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का आगामी 13 जुलाई से 12 अगस्त तक चलने वाले अभियान पोल खोल-धावा बोल कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी किरावली, आगरा में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर करेंगे। अतः पार्टी कार्यकर्ता व नेतागण से अपील है कि 13 जुलाई शुक्रवार को प्रातः 10 बजे राया कट पर एकत्रित हो पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का विशाल स्वागत करें। पोल खोल-धावा बोल अभियान के तहत अगले माह 10 अगस्त को जनपद में जयंत चौधरी के नेतृत्व होने वाली विशाल जनसभा को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में रामवीर भरनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य, राजपाल भरनगर ब्लॉक प्रमुख बलदेव, बाबूलाल ब्लॉक प्रमुख गोवर्धन, दिलीप चौधरी महानगर अध्यक्ष, योगेश पचेरा माँठ विधानसभा अध्यक्ष, डॉक्टर अशोक अग्रवाल, गौरव मालिक, ताराचंद गोस्वामी जिला मीडिया प्रभारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

मथुरा(केके पाठक)।विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित जनजागरूकता रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शेर सिंह ने जिला पुरूष चिकित्सालय से झंडी दिखाकर किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस वर्ष के थीम एक सार्थक कल की शुरूआत परिवार नियोजन के साथ पर जोर देते हुए कहा कि जीवन गुणवत्ता तथा बच्चों की अच्छी देखभाल एवं शिक्षा के लिए सीमित परिवार जरूरी है। जिसमें पुरूषों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है।  रैली में चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के छात्र-छात्राओं ने हाथों में संदेशात्मक तख्तियां लेकर चल रहे थे। और जन जागरूकता के नारे लगा रहे थे। रैली यहां से सुभाष नगर होते हुए महिला अस्पताल पहुंचकर सम्पन्न हुई। यहां लगे स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ सीएमओ डा. शेर सिंह ने करते हुए कहा कि देश की तरक्की और सुखी जीवन जब ही संभव है तब हम जनसंख्या नियंत्रण के साथ संसाधनों का सही प्रयोग कर लाभ लें सके। इस मौके पर लगी आठ स्टॉलों पर लोग स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेते दिखे। आए हुए मरीजों के परीक्षण भी कराए गए। इनमें टीवी कुष्ठ रोग, जननी योजना, परिवार नियोजन नसबंदी आदि की स्टॉलें प्रमुख थीं। इस मौके पर सीएमएस बसंत लाल जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आलोक कुमार, एसीएमओ डा. राजीव कुमार, डा. दिलीप कुमार, डा. सीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।   

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। जनपद मथुरा में जरूरतमंद असहाय लोगों की सेवा में निरन्तर कार्यरत अग्रणी संस्था अन्नमित्र फाउण्डेशन द्वारा संचालित रोटी बैंक ने हजारों जरूरतमंद लोगों को अपने ’फ्री-फ्रूड डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम्य के अर्न्तगत भोजन का वितरण किया गया। पिछले एक वर्ष से जनपद मथुरा में जरूतमंद, गरीब, असहाय जनता की जरूरतों को अपनी सेवा के माध्यम से पूरा करने में अग्रणी संस्था अन्नमित्र फाउण्डेशन द्वारा संचालित रोटी बैंक ने अपने कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे से जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का वितरण किया। इसके उपरान्त सायं 4 बजे से निःशुल्क भोजन वितरण का कार्यक्रम स्ट्रीट स्कूल अवधपुरी से प्रारम्भ हुआ। यहाँ पर पढऩे वाले बच्चों को भोजन कराया गया। इसके उपरान्त टीम स्ट्रीट स्कूल ट्रांसपोर्ट नगर पहुँची। यहाँ पर भी आस-पास के झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले बच्चों को खाना खिलाया गया।  टीम रोटी बैंक के सदस्यों ने बौहरे नगर बगीची स्थित स्ट्रीट स्कूल में बच्चों को भोजन कराया। सायं 6 बजे टीम के सभी सदस्य मथुरा जंक्शन की मालगोदाम एण्ट्री पर पहुँच कर वहाँ रहने वाले साधु-सन्त, विकलांग, असहाय गरीब लोगों को भोजन का वितरण किया। टीम के सदस्यों में जंक्शन के प्लेटफार्मों पर जाकर धौलीप्याऊ एण्ट्र, वी.आई.पी. एण्ट्री पर भी भोजन वितरित किया। उसके उपरान्त 7ः30 बजे टीम भूतेश्वर मंदिर व भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पहुँची। यहाँ पर भी अत्यधिक संख्या में साधु-सन्त व जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। अन्नमित्र फाउण्डेशन व रोटी बैंक मथुरा के संस्थापक/अध्यक्ष इंजी. योगेश शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी मुडिय़ा पूर्णिमा में टीम रोटी बैंक द्वारा गोवर्धन परिक्रमा के लिये आने वाले परिक्रमार्थियों की सेवा के लिये हमारी टीम ने तैयारियाँ प्रारम्भ कर दी हैं।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)।  फरह कस्बा स्थित केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सी.आई.आर.जी.) के तत्वावधान में आगामी 12 जुलाई को संस्थान का 39वाँ स्थापना दिवस समारोह तथा किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके साथ इस क्षेत्र के विधायक भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी संस्थान के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि संस्थान की स्थापना 12 जुलाई, 1979 को हुई थी। संस्थान अपने 38 वर्ष पूरे कर चुका है।  इस मेले में लगभग 600 किसान भाई-बहन उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, पंजाब एवं राजस्थान सम्मिलित है। इस मेले में वैज्ञानिक तरीके से कैसे बकरी पालन करें तथा उनके प्रजनन, पोषण, चारे एवं बकरी में विभिन्न प्रकार की होने वाली बीमारियों की रोकथाम की जानकारी दी जाएगी।  इसमें देश के कई राज्यों के प्रगतिशील कृषक और पशुपालक भाग लेंगे। इस अवसर पर किसान मेले में आयोजक प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एम.के. सिंह ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न तकनीक, प्रबन्धन एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी देना है, जिससे बकरी पालन का प्रचार-प्रसार हो सके और किसान भाई-बहनों की आमदनी 2022 तक दोगुनी की जा सके। इसके साथ ही किसानों को मानसून केयर किट भी उपलब्ध करायी जाएगी, जिसमें बकरी को बरसात से होने वाली बीमारियों की दवा, मिनरल मिक्चर एवं पठन सामग्री भी होगी। इस मेले में आने वाले किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा, ताकि उनके मोबाइल फोन पर समय-समय पर बकरियों की प्रत्येक मौसम में होने वाले रोगों की जानकारी एवं रोकथाम हो सके। इस मेले में 11 किसानों को जिन्होंने वैज्ञानिक तकनीक को अपनाकर बकरी पालन कर आमदनी को 2 से 3 गुना किया है तथा अन्य ग्रामीणों का सहयोग कर रहे है उन्हें इस मेले में सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही पांच गरीब किसानों को बीजू बकरा/बकरी भी प्रदान की जाएगी।  डॉ. अशोक कुमार, प्रधान वैज्ञानिक ने कहा कि इस अवसर पर संस्थान द्वारा विकसित की गई तीन हर्बल औषधियों का व्यवसायिक रूप तकनीकी हस्तान्तरण भी होगा, जिसमें मुख्य हर्बल औषधियां हैल्मोकेयर एवं आई.एम.यू. फोर है जो कि ग्याभित बकरी को देने से उसकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है तथा दुध की गुणवत्ता का स्तर भी बढ़ जाता है।     किसान  मेले में केन्द्रीय सरसों अनुसंधान संस्थान, सेवर, भरतपुर, केन्द्रीय मृदा अनुसंधान संस्थान, आगरा, केन्द्रीय पोषण एवं चारागाह अनुसंधान संस्थान, झांसी, कृषि विज्ञान केन्द्र आगरा, मथुरा, के वैज्ञानिक भाग लेंगे तथा इन सभी संस्थानों द्वारा प्रदर्शनी हेतु मण्डप लगाये जाएँगे।   पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से डॉ. एम.के. सिंह, डॉ. वी.राजकुमार, डॉ. अशोक कुमार डॉ. एस.पी.सिंह, डॉ. पुरूषोत्तम, डॉ. अनुज कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा(अनिल कुमार)। सौंख कस्बे की नगर पंचायत द्वारा कस्बा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छाता की अलख जगाई। अभियान के दौरान डोर-टू-डोर कूडेदान वितरित किये गये। मुख्य मर्गो व चौराहों पर दो-दो सार्वजानिक कूडेदान लगाये गये। सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर पंचायत द्वारा कस्बा में जगह-जगह स्वच्छाता की अलख जागाई। अभियान का शुभारंभ चेयरमैन भरतिंसंह व नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर दो प्रकार के कूडेदान वितरित किये और रिक्शा में रखे बडे़ कूडेदान रखकर घर-घर जाकर कर्मचारियों ने कूड़ा मांगा। कस्बा में मुख्य मार्गो व चौराहों पर सार्वजानिक दो-दो कूडेदान लगाये गये। जिससें कस्बा में किसी भी प्रकार की कोई गंदबी न फैलायें। इस मौके पर चेयरमैन भरतसिंह व प्रभारी ईओ अजय कुमार यादव ने कस्बावासियों से अपील की है कि सभी वाशिदें कूडेदानों का अधिक से अधिक प्रयोग करें ताकि कस्बा में गंदगी न हों। इस मौके पर सभासद भगतसिंह चौधरी, विनोद चौधरी चेतन सिंह, हरेन्द्र सिंह, सफाई नायक योगेश कुमार, राधेश्याम कुशवाह, किशन सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। कान्हा की नगरी में व्याप्त अतिक्रमण पर विप्रा के उपाध्यक्ष समीर वर्मा ने सख्त रवैय्या अपनाते हुए आज प्रभारी राजीव शर्मा ने अपनी टीम के साथ कई जगह कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन के करीब अवैध अतिक्रमणों को बंद कराया, नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।  विदित रहे कि अवैध अतिक्रमण के चलते प्राधिकरण की छवि लगातार धूमिल हो रही है। इस अवैध कार्यों को कराने में प्राधिकरण के ही कुछ जेई व एई की मिलीभगत विप्रा उपाध्यक्ष समीर वर्मा के संज्ञान में आई है। जिसको लेकर उन्होंने प्राधिकरण की छवि सुधारने का प्रयास करते हुए अवैध निर्माण व अन्य कार्यों का चार्ज चीफ इंजीनियर अजीत प्रताप सिंह को दिया है। श्री सिंह ने सभी एई व जेई के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए कि जो अब तक चल रहा था वो अब नहीं चलेगा। अवैध निर्माण हर हाल में रोकने होंगे।  उपाध्यक्ष व चीफ इंजीनियर के निर्देशन में प्रभारी परिवर्तन राजीव शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। जिसमें अवर अभियंता अशोक चौधरी, मनोज शर्मा के अलावा सचल दस्ता भी बनाया गया। जिसमें चार गन मैन व चार डंडे वाले कर्मचारी भी हैं। आज श्री शर्मा ने शहर के कृष्णापुरी, मैनागढ़, आर्यसमाज रोड व डैम्पीयर नगर में हो रहे अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण कराने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की। इस दौरान आधा दर्जन अवैध अतिक्रमणों को रोका गया। इस संबंध में राजीव शर्मा ने बताया कि उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।   

Read More

  मथुरा(केके पाठक)। प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री, स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीएसए डिग्री कॉलेज मथुरा में आयोजित पंजीकृत मजदूरों के हितलाभ वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मजदूर देश का निर्माता है और वह देश का भाग्य विधाता भी है। उन्होंने कहा कि भाग्य विधाता की आर्थिक स्थिति दयनीय होने पर प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर उनके जीवन स्तर ऊंचा उठाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर जी पहले श्रम सेवायोजन मंत्री रहे, जिन्होंने मजदूरों के लिए बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं। सरकार उन योजनाओं को और अधिक सशक्त बना रही है। इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक गरीबों तक पहुॅचाने का सपना बाबा साहब का था, और यही सपना पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना है, जिन्होंने रोटी, कपड़ा और मकान का सपना तथा समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में खड़ा करने का प्रयास किया। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित किये जा रहे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा0 मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के ‘‘सबका साथ-सबका विकास‘‘ की दौड़ में मजदूर पीछे न रह जाये, जिसमें सभी को लाभ पहुॅचाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वे 25 जिलों के लेबर अड्डों पर जा चुके हैं। आज मथुरा 26वां जिला है जहां वे धौली प्याऊ स्थित लेबर अड्डे पर पंजीकरण शिविर में पहुॅचे, जहां पर इतनी बड़ी संख्या में श्रमिकों का पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चार बडे़ कार्यक्रम आयोजित किये गये, अब तक वे स्वयं पौने दो लाख मजदूरों से मुखातिव हुए हैं। मा0 मंत्री जी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विगत एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर तोहफा दिया है जिसके तहत यदि मजदूर के बेटा-बेटी इंजीनियरिंग तथा मेडीकल की पढ़ाई के लिए प्रवेश लेते हैं तो उनकी जितनी भी फीस होगी उसे श्रम विभाग अदा करेगा। इसके अतिरिक्त पंजीकृत मजदूरों की गम्भीर बीमारी के उपचार की योजना तो पूर्व से है। अब मजदूरों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए शादीशुदा व्यक्ति को तीन हजार रूपये सालाना तथा अविवाहित व्यक्ति को दो हजार रूपये की धनराशि उसके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से दी जायेगी, क्योंकि मजदूर रोज मजदूरी कर पालन करता है, इसलिए उसे इधर-उधर नहीं भटकना पडे़गा। मजदूरों को पक्का घर बनाने के लिए भी 01 लाख की सहायता देगी, जिनके पक्के आवास नहीं हैं घर के साथ शौचालय का निर्माण भी कराया जायेगा। घर बनाने के लिए मजदूर की स्वयं जमीन होना आवश्यक है। मजदूरों के मेधावी छात्र-छात्राओं को वजीफा दिया जा रहा है और मजदूरों की बेटियों को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भी प्रवेश की योजना है। इसके अतिरिक्त मजदूर के घर बिटिया पैदा होने पर 15 हजार तथा बेटा होने पर 12 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इस अवसर पर मा0 श्रम मंत्री जी ने पंजीकृत श्रमिकों को शिशु हितलाभ के 67 लाभार्थियों को 08 लाख 95 हजार, मातृत्व हितलाभ योजना के 52 लाभार्थियों को 01 लाख 56 हजार, बालिका मदद योजना के 17 लाभार्थियों को 3 लाख 40 हजार, मृत्यु एवं विकलांगता सहायता के 07 लाभार्थियों को 14 लाख, अन्तेष्टि सहायता के 07 लाभार्थियों को 01 लाख 75 हजार, पुत्री विवाह अनुदान के 05 लाभार्थियों को 2 लाख 75 हजार तथा चिकित्सा सुविधा योजना के तहत 5513 लाभार्थियों को 01 करोड़ 63 लाख 02 हजार रूपये सहित कुल 5668 श्रमिक लाभार्थियों को 01 करोड़ 95 लाख 43 हजार रूपये धनराशि के प्रमाण पत्र वितरित किये। जिनमें से उन्होंने सांकेतिक रूप से प्रत्येक योजना के 05-05 लाभार्थियों को स्वयं प्रमाण पत्र प्रदान किये और शेष लाभार्थियों को उनके बैठने के स्थान पर ही श्रम विभाग द्वारा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये गये। इस अवसर पर बल्देव विधायक पूरन प्रकाश ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया और आमजनता से लाभ उठाने की अपील करते हुए कार्यक्रम को सम्बोधित किया। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के महापौर डॉ0 मुकेश आर्यबन्धु ने सभी आंगन्तुकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सीडीओ रामनेवास, उपश्रमायुक्त आगरा धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त मथुरा प्रभात कुमार सिंह, सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारियों सहित 5668 श्रमिक लाभार्थी तथा उनके परिजन उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिले की कोसीकलां पुलिस एवं आबकारी टीम ने आज कोटवन चैकपेस्ट पर हरियाणा से मथुरा आ रही अरूणांचल मार्का की अवैध शराब 800 पेटी सहित चार युवकों को पकड़ा है।  पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रधर गौड़ ने आज दोपहर बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक नं. पीबी 30 जी 9962 में अवैध शराब की पेटियां भरी हरियाणा से मथुरा आ रही है। सूचना पर कोसी प्रभारी विनोद कुमार तौमर, तनवीर आलम, रोहित मलिक एवं आबकारी निरीक्षक अनन्त कुमार मिश्र एवं कांस्टेबिल उदयवीर गौतम, सोमदत्त शर्मा, प्रमोद कुमार के साथ कोसी राष्ट्रीय राजमार्ग कोटवन चौकी पहुंच चैकिंग शुरू की। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताया गया ट्रक दिखाई दिया जिसकी तलाशी ली गई तो उसमें अरूणाचल प्रदेश मार्का नैनो प्रीमियम विस्की की 800 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक से चार लोगों को भी पकड़ा है। जिन्होंने अपनी शिनाख्त बलराम सिंह पुत्र जिंगीर सिंह निवासी काकूवाला थाना कोलागढ़ी जनपद फिरोजपुर, अविनाश पुत्र अशोक कुमार निवासी सतवापुर चुंगी थाना कैंट जनपद फिरोजपुर, उमेश पुत्र पूरनलाल निवासी कस्बा होडल जिला पलवल और रोहित पुत्र नैथेनियल निवासी फिरोजपुर वार्ड नं. 8 थाना कैंट जनपद फिरोजपुर है। कोसी पुलिस ने शराब की कीमत लाखों रूपए बताई है। 

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जे.के. अल्फास ने कहा है कि जल्द ही गोवर्धन विश्व स्तरीय पर्यटक स्थलों में शामिल होगा। गोवर्धन धार्मिक, ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां रोजाना लाखों श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा लगाते हैं। गिरिराज जी की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अहसास हो इसके लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग स्थित महाराजा सूरजमल के समाधि स्थल कुसुम सरोवर व उनकी छतरियों की खुबसूरती को और बढ़ाने व पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्लाॅन तैयार हो गया है। कुसुम सरोवर के पाश्र्व में आधुनिक लाइटें, पानी में वोट, गुलाब बाग, मल्टी पार्किंग व अन्य कार्य शुरू किये जा रहे हैं। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जे के अल्फांस ने विभागीय अधिकारियो के साथ गोवर्धन में पर्यटन विकास की कार्ययोजना का भौतिक निरीक्षण किया। सुवह 11 बजे दानघाटी मंदिर पर पहुंच कर गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर मंत्री अल्फांस ने परिक्रमा मार्ग सहित ऐतिहासिक स्थलो का निरीक्षण कर विकास कि कार्ययोजना पर चर्चा की। पूरे निरीक्षण में केन्द्रीय मंत्री अल्फांसो पर मोदी जी के स्वच्छता अभियान की प्रेरणा नजर आयी। ऐतिहासिक स्मारक पर शौचालय का रखरखाव भी देखा। बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत  व सीईओ नागेन्द्र प्रताप के साथ गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पर गिरिराज पर्वत के संरक्षण व सौन्दर्यीकरण पर चर्चा की। ऐतिहासिक कुसुम सरोवर की भव्य नक्कासी को देखकर वेहतर संरक्षण व विकसित करते हुये प्राचीन गुलाब बाग को संवारने की बात कही । गोवर्धन परिक्रमा में ट्राम ट्रेन चलाने व सूरदास जी की तपस्थली पारासौली, मानसी गंगा का भी निरीक्षण किया। मंत्री जे के अल्फांस ने बताया कि केन्द्र सरकार गोवर्धन को विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल बनाना चाह रही है। इसके लिये पूरी कार्ययोजना तैयार की गयी है। छह स्थल चुने गये है जिन पर वृहद कार्य करना है। बस स्टैण्ड में मल्टी स्टोरी पार्किग तैयार होनी है। श्रद्धालुओ की भारी संख्या को देखते हुये उनको सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह सभी कार्य किये जा रहे है। वहीं निरीक्षण के दौरान ब्रज वसुंधरा में आयोजित पत्रकार वार्ता में केन्द्रीय मंत्री जेके अल्फास ने कहा कि गोवर्धन को दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार दोनों संकल्पित हैं। वहीं केन्द्र सरकार की ओर से गिरिराज धाम के लिए फिलहाल 50 करोड़ रूपये लगाये जाएंगे। गोवर्धन बस स्टैंड पर  25 करोड़ 75 लाख की मल्टी पार्किंग 300 वाहनों की क्षमता का स्थल बनाया जाएगा। वहीं सूरकुटी पारासौली को भी महारास स्थल को करीब तीन करोड़ रूपये की लागात से विकसित किया जाएगा। कुसुम सरोवर लाइट व साउंड सिस्टम को करीब आठ करोड़, मानसी गंगा पर 3 करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे। परिक्रमा मार्ग को भी सजाने व संवारने का काम किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय की सहायक निदेशक मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि दीवाली, होली जैसे महोत्सवों का कलैडंर बनाकर प्रचारित किया जाता है वैसे ही दुनिया के सामाने श्रीकृष्ण व राधा व उनकी गोपियों की लीलाओं के महारास को मंच देकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वहीं कुसुम सरोवर पर कंटीली झाड़ियों को हटवाकर गुुलाब बाग भी लगाया जाएगा। ब्रज वसुंधरा स्थित प्राांगण में केन्द्रीय मंत्री व सचिव मीनाक्षी शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया।  केन्द्रीय मंत्री अल्फांस ने अधिकारियों के साथ दानघाटी मंदिर से पूजा अर्चना कर गिरिराज पर्वत के सरंक्षण एवं सौंदर्यीकरण, कुसुम सरोवर, मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा, सूरदास जी की तपोस्थली पारासौली व परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक निदेशक पर्यटन मीनाक्षी शर्मा , एसएसपी मथुरा बबलू कुमार, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा , एसडीएम गोवर्धन नागेन्द्र कुमार , सीओ गोवर्धन जगदीश कालीरमन, ईओ गोवर्धन अजय कुमार यादव, उज्ज्वल ब्रज के सचिव अनंत शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दानघाटी मंदिर पर प्रबंधक डालचंद चैधरी ने व मानसी गंगा मुखारबिंद मंदिर पर रसीवर रमाकांत गोस्वामी ने पटुका ओढाकर प्रसाद भेंट कर मंत्री अल्फांस का स्वागत किया। पटुका व प्रसाद देकर सम्मानित किया। वहीं ब्रज वसुंधरा में स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। परिक्रमा मार्ग में उज्ज्वल ब्रज के जनुसुविधा केन्द्रों का मंत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यों की सराहना की। 

Read More

जीएसटी टैक्स का मौके पर 14 लाख रूपये जमा कराया     शिकायत के बाद दो दर्जन ज्यादा अधिकारियों के साथ टीम पहुंची    प्लाई बोर्ड के अंतर्राज्यीय व्यापारी की जंगल में रहे गोदाम की फर्म पर नाम तक अंकित नहीं    मथुरा(पवन शर्मा)। कस्बा स्थित बरसाना रोड के समीप मित्तल टेªडर्स फर्म पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही की गई। विभाग के आधा दर्जन अधिकारियों ने पांच घंटे तक कार्यवाही की जिसमें फर्म की ओर जीएसटी आॅनलाइन में 14 लाख रूपये सरेंडर किये गये। अभी लेखा-जोखा तैयार किया गया जिसमें पैनल्टी व विभागीय कार्यवाही की जाएगी। वाणिज्य कर टीम कम खरीद व बिक्री की शिकायत पर पहंुची थी। फर्म का गोदाम जंगल में बनाया था जिसमें आफिस भी चल रहा था। गोदाम की इमारत पर किसी प्रकार का नाम अंकित नहीं था। गोदाम के स्टाॅक में लकड़ी के करीब तेईस हजार बोर्ड व करीब आठ सनमाइका मिले। वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अमित मोहन के निर्देशन में टीम ने जब स्टाॅक खरीद व बिक्री को लेखा जोखा देखा तो गड़बड़ी मिली। स्टाॅक माल अधिक होने पर करीब पांच घंटे टीम को लग गये इसके बाद भी टीम बड़ी कार्यवाही के निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए जांच का सत्यापन करेंगी। फर्म ट्रेडर्स के मालिक ने टीम को 14 लाख रूपये का टैक्स जीएसटी में सरेंडर कर दिया है। वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अमित मोहन ने बताया कि शिकायत पर दो फर्मो की जांच की गई है। जांच में जीएसटी नियमों मूंें अनेदेखी की गई जिसमें सर्वे में रिपोर्ट ऊपर भेज दी गई है। मित्तल ट्रेडर्स पर फर्म का नाम भी अंकित नहीं मिला है। स्टाॅक अधिक होने और खरीद बिक्री का सत्यापन किया है। फिलहाल फर्म की ओर से 14 लाख रूपये का जीएसटी आॅनलाइन टैक्स जमा कराया है। सत्यापन के बाद जो भी गड़बड़ी मिलती है इसमें पैनल्टी व अन्य कार्यवाही की जाएगी। टीम में करीब 14 अधिकारी शामिल रहे। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कर चोरी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।   

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)।  थाना गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह बरसाना रोड पर अपने देवर व बेटे के साथ ससुराल जा रही महिला बाइक सवार महिला को ट्रक ने रौंद डाला। जिससे देवर और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने गोवर्धन-बरसाना रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे गोवर्धन सीओ एवं थाना प्रभारी ने बमुश्किल लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सोनू निवासी जुल्हैदी अपनी भाभी 23 वर्षीय भूमा को उसके मायका नीमगाव से बाइक पर लेकर वापस अपने गाव लौट रहा था। जैसे ही वहं सरस्वती तिराहे के समीप पहुंचा तो वह आगे चल रहे ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि पीछे बैठी भूमा बाइक से उछल गई और ट्रक के पहिये की चपेट में आ गई। पहिये की चपेट में आने से भूमा की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जैसे ही सड़क पर तड़पते घायल सोनू और मृतक को देखा तो फौरन मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने ट्रक चालक को भूतेश्वर निवासी नाहरा को दबोच लिया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ काली रमन और एसडीएम नागेंद्र कुमार पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। हालाकि जाम खुलवाने के लिए पुलिस और पब्लिक के बीच तकरार भी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के ससुर कुमर सेन की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

Read More

पुलिस प्रशासन से हुई लेखपालों की झड़प, प्रदेश की जेलों को भरने का किया ऐलान  मथुरा(सतपाल सिंह)। कई दिनों से आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहे लेखपालों से मुलाकात करने जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन पहुंचा और उन्होंने लेखपालों को धरना समाप्त करने को कहा जिस पर लेखपालों ने अपनी मांगों को आगे रखते हुए धरना जारी रखने का आव्हान किया। इस पर जिला प्रशासन ने पुलिसबल के साथ जिलाध्यक्ष व मंत्री को जबरदस्ती उठा लिया। इस दौरान लेखपालों की पुलिस से झड़प हो गई। बाद में 28 लेखपालों ने अपनी सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दी। वहीं लेखपालों का कहना था कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए वे प्रदेश की जेलों को भी भर देंगे।  विदित रहे कि जिले के लेखपाल गत पांच जुलाई से अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अपना कामकाज बंद करके धरना प्रदर्शन संबंधित तहसीलों पर कर रहे थे। सोमवार को जिले की पांचों तहसीलों के लेखपालों ने एकत्रित होकर जिला मुख्यालय की सदर तहसील पर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। धरना प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए सुबह से ही पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। इसके लिए एसपी सिटी श्रवण कुमार,  सिटी मजिस्ट्रेट बसंत लाल अग्रवाल, सीओ सिटी विजय शंकर मिश्र पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। धरना प्रदर्शन खत्म करने को कहा, लेकिन लेखपाल नहीं माने। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी वे अपना धरना खत्म नहीं करेंगे। इसके बाद दोपहर में एडीएम कानून व्यवस्था रमेश चद्र के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, सीओ सिटी, सीओ रिफाइनरी कई थानों की पुलिस व स्वाट टीम को लेकर पुनःधरना प्रदर्शन पर पहुंचे। पुलिस ने यहां से जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह को जबरदस्ती उठा लिया। जिलाध्यक्ष को उठाते ही लेखपालों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान पुलिस को अपने डंडे चलाने पड़े। इसी दौरान पुलिस ने लेखपालों के मंत्री अरविंद को पकड़ लिया और गाड़ी में डाल कर ले गए। लेखपालों द्वारा धरना प्रदर्शन को खत्म नहीं किया गया। 27 लेखपालों ने सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दी। इस संबंध में लेखपालों के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र ने कहा कि हड़ताल पूरे प्रदेश में चल रही है वैसी हिटलर शाही मथुरा में पुलिस व प्रशासन की देखने को मिल रही है। कहीं भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई और न ही गिरफ्तारियां हुई हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 32 हजार लेखपाल गिरफ्तारी देंगे। इम पूरे प्रदेश की जेलों को भर देंगे। इस हिटलरशाही नहीं चलने देंगे। शांति पूर्वक चल रहे धरना दे रहे लेखपालों पर जो पुलिस ने जुल्म ढाया है वह सबने देखा है। गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में लाइन लाए गए लेखपालों का कहना है कि उनका आंदोलन गांधी वादी तरके आंदोलन जारी रखेंगे। इस हिटलरशारी सरकार को झुकने को मजबूर कर देंगे। पुलिस के अनुसार जिलाध्यक्ष व मंत्रियों के अलावा अरविंद शर्मा, बलवीर सिंह, मुकेश, हरिप्रसाद, सीताराम यादव, श्याम बिहारी, सतीश चंद्र,  डालचंद, समन सिंह, भूदेव, महेश शर्मा, विजयपाल, हरिराम, महेन्द्र राय, भगवान सहाय, मुकेश राम आसरे, सीताराम, वीरेन्द्र गुर्जर, हरिप्रकाश, श्याम बिहारी, वीरेन्द्र, नरेश, प्रेम सिंह, रामेश्वर, खेमचंद्र, सुरेन्द्र, जगवीर सिंह व बलवीर सिंह ने सामूहिक गिरफ्तारियां दी।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More