BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मजूदर देश का निर्माता और भाग्य विधाता है : श्रम मंत्री

 

श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य श्रमिकों को प्रमाण पत्र देते हुए

मथुरा(केके पाठक) प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री, स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीएसए डिग्री कॉलेज मथुरा में आयोजित पंजीकृत मजदूरों के हितलाभ वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मजदूर देश का निर्माता है और वह देश का भाग्य विधाता भी है। उन्होंने कहा कि भाग्य विधाता की आर्थिक स्थिति दयनीय होने पर प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर उनके जीवन स्तर ऊंचा उठाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर जी पहले श्रम सेवायोजन मंत्री रहे, जिन्होंने मजदूरों के लिए बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं। सरकार उन योजनाओं को और अधिक सशक्त बना रही है। इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक गरीबों तक पहुॅचाने का सपना बाबा साहब का था, और यही सपना पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना है, जिन्होंने रोटी, कपड़ा और मकान का सपना तथा समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में खड़ा करने का प्रयास किया।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित किये जा रहे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा0 मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के ‘‘सबका साथ-सबका विकास‘‘ की दौड़ में मजदूर पीछे न रह जाये, जिसमें सभी को लाभ पहुॅचाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वे 25 जिलों के लेबर अड्डों पर जा चुके हैं। आज मथुरा 26वां जिला है जहां वे धौली प्याऊ स्थित लेबर अड्डे पर पंजीकरण शिविर में पहुॅचे, जहां पर इतनी बड़ी संख्या में श्रमिकों का पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चार बडे़ कार्यक्रम आयोजित किये गये, अब तक वे स्वयं पौने दो लाख मजदूरों से मुखातिव हुए हैं।

मा0 मंत्री जी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विगत एक मई को मजदूर दिवस के अवसर पर तोहफा दिया है जिसके तहत यदि मजदूर के बेटा-बेटी इंजीनियरिंग तथा मेडीकल की पढ़ाई के लिए प्रवेश लेते हैं तो उनकी जितनी भी फीस होगी उसे श्रम विभाग अदा करेगा। इसके अतिरिक्त पंजीकृत मजदूरों की गम्भीर बीमारी के उपचार की योजना तो पूर्व से है। अब मजदूरों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए शादीशुदा व्यक्ति को तीन हजार रूपये सालाना तथा अविवाहित व्यक्ति को दो हजार रूपये की धनराशि उसके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से दी जायेगी, क्योंकि मजदूर रोज मजदूरी कर पालन करता है, इसलिए उसे इधर-उधर नहीं भटकना पडे़गा। मजदूरों को पक्का घर बनाने के लिए भी 01 लाख की सहायता देगी, जिनके पक्के आवास नहीं हैं घर के साथ शौचालय का निर्माण भी कराया जायेगा। घर बनाने के लिए मजदूर की स्वयं जमीन होना आवश्यक है। मजदूरों के मेधावी छात्र-छात्राओं को वजीफा दिया जा रहा है और मजदूरों की बेटियों को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भी प्रवेश की योजना है। इसके अतिरिक्त मजदूर के घर बिटिया पैदा होने पर 15 हजार तथा बेटा होने पर 12 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर मा0 श्रम मंत्री जी ने पंजीकृत श्रमिकों को शिशु हितलाभ के 67 लाभार्थियों को 08 लाख 95 हजार, मातृत्व हितलाभ योजना के 52 लाभार्थियों को 01 लाख 56 हजार, बालिका मदद योजना के 17 लाभार्थियों को 3 लाख 40 हजार, मृत्यु एवं विकलांगता सहायता के 07 लाभार्थियों को 14 लाख, अन्तेष्टि सहायता के 07 लाभार्थियों को 01 लाख 75 हजार, पुत्री विवाह अनुदान के 05 लाभार्थियों को 2 लाख 75 हजार तथा चिकित्सा सुविधा योजना के तहत 5513 लाभार्थियों को 01 करोड़ 63 लाख 02 हजार रूपये सहित कुल 5668 श्रमिक लाभार्थियों को 01 करोड़ 95 लाख 43 हजार रूपये धनराशि के प्रमाण पत्र वितरित किये। जिनमें से उन्होंने सांकेतिक रूप से प्रत्येक योजना के 05-05 लाभार्थियों को स्वयं प्रमाण पत्र प्रदान किये और शेष लाभार्थियों को उनके बैठने के स्थान पर ही श्रम विभाग द्वारा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये गये।

इस अवसर पर बल्देव विधायक पूरन प्रकाश ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया और आमजनता से लाभ उठाने की अपील करते हुए कार्यक्रम को सम्बोधित किया। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के महापौर डॉ0 मुकेश आर्यबन्धु ने सभी आंगन्तुकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सीडीओ रामनेवास, उपश्रमायुक्त आगरा धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त मथुरा प्रभात कुमार सिंह, सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारियों सहित 5668 श्रमिक लाभार्थी तथा उनके परिजन उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More