BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ऑस्ट्रेलियन ओपन: इगा स्वियाटेक बड़ी उलटफेर का शिकार, एलेना रायबाकिना से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं

मेलबर्न । ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने दुनिया की नंबर-2 खिलाड़ी इगा स्वियाटेक को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। रॉड लेवर एरिना में खेले गए इस मुकाबले में रायबाकिना की ताकतवर और सटीक गेम ने स्वियाटेक की करियर ग्रैंड स्लैम जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इगा स्वियाटेक और एलेना रायबाकिना के बीच ये मुकाबला 93 मिनट तक चला। दोनों ही अपने 12वें आमने-सामने के मैच में लय तलाशती दिखीं। शुरुआती गेम्स में सर्विस पर पकड़ ढीली रही और ब्रेक का सिलसिला चलता रहा। हालांकि निर्णायक मौकों पर रायबाकिना ने खुद को बेहतर तरीके से संभाला और पहले सेट में अहम बढ़त बनाते हुए 7-5 से अपने नाम किया। पहले सेट के बाद मुकाबले की दिशा पूरी तरह बदल गई। दूसरे सेट में रायबाकिना ने आक्रामक खेल दिखाया और स्वियाटेक को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने आखिरी नौ में से आठ गेम जीतकर मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया। इस जीत के साथ ही रायबाकिना ने स्वियाटेक के खिलाफ अपना आमने-सामने का रिकॉर्ड 6-6 से बराबर कर लिया।
इस मैच में सर्विस का बड़ा रोल रहा। स्वियाटेक की पहली सर्विस केवल 49 प्रतिशत ही सफल रही, जिसका फायदा रायबाकिना ने लगातार उठाया। रायबाकिना ने पहले सेट में 0-40 की स्थिति से शानदार वापसी की और इसके बाद अपने अगले आठ सर्विस गेम में सिर्फ 12 अंक गंवाए।
रायबाकिना ने पिछले अक्टूबर से 19 में से 18 मुकाबले जीते हैं। यह उनकी लगातार आठवीं टॉप-10 खिलाड़ी के खिलाफ जीत है।
2022 विंबलडन चैंपियन रायबाकिना अब सेमीफाइनल में अमांडा अनिसिमोवा और जेसिका पेगुला के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी और अपने तीसरे करियर ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More