BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हापुड़ । उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए 55 लाख रुपए से अधिक कीमत के सामान से भरे कैंटर लूटने की घटना का खुलासा किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि चार अन्य को मौके से गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी राहुल यादव ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में बीती रात चेकिंग के दौरान एक कैंटर को रुकने का इशारा किया गया था। कैंटर चालक ने वाहन को रोकने की बजाय उसकी गति और बढ़ा दी। इस बारे में दूसरी टीम को भी सूचित किया गया, जिसने आगे रास्ते में कैंटर को रोक लिया। डीएसपी राहुल यादव ने बताया कि बदमाशों ने बचकर भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और अन्य चार बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, एक चाकू और कपड़ों से भरा हुआ कैंटर बरामद किया गया।
अपराधियों की पहचान संभल निवासी जावेद और मुरादाबाद के रहने वाले अजीम, प्रदीप, अमन व सुभान के रूप में हुई है। डीएसपी राहुल यादव ने बताया कि अपराधियों ने 28 सितंबर को कैंटर लूटने की वारदात को कबूल किया है।
हापुड़ पुलिस ने बताया कि पांच दिन पूर्व रात में बलवापुर-बृजघाट रोड पर बदमाशों ने कैंटर को रोककर चालक और हेल्पर को बंधक बना लिया था। इसके बाद दोनों को अमरोहा क्षेत्र में छोड़कर बदमाश कपड़े से भरा कैंटर लूटकर फरार हो गए थे। बताया गया कि कैंटर में लगभग 55 लाख रुपए का सामान था।
डीएसपी राहुल यादव ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More