BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू समेत एक मोटरसाइकिल बरामद की। गोंडा पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ देर रात बनगांव से कटराबाजार रोड पर सघन चेकिंग के दौरान हुई। रोकने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई थी। जवाबी फायरिंग में कबीउल्लाह के पैर में गोली लगी। उसके दो साथी सुहेल और शमी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई टेपरा मगुरही निवासी श्रवण कुमार शुक्ला की गाय की बछिया चोरी की शिकायत पर की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मौके से एक मोटरसाइकिल और एक बड़ा धारदार चाकू भी बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी कबीउल्लाह का आपराधिक इतिहास है। उस पर पहले से करनैलगंज व कटराबाजार थाने में 3 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, तीनों अपराधियों के विरुद्ध थाना कटराबाजार में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
उधर, उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी बीच दो आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बहराइच जिले के रुपईडीहा क्षेत्र में की गई।
अधिकारियों के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रंजीतबोझा के बीहड़ जंगलों में घेराबंदी की। इसी दौरान चोरी की दो बाइकों को नेपाल भेजने की फिराक में निकले तीन शातिर बदमाशों को जैसे ही पुलिस ने रोका तभी, अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ​पुलिस की तरफ से आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम के पैर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। वहीं, घने कोहरे व अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो साथी जंगल में फरार हो गए।
पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल को कड़ी सुरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा कि फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More