BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा

बाड़मेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाड़मेर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कार्रवाइयां करते हुए तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में एमडी और स्मैक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। बाखासर और सेड़वा पुलिस ने अपनी-अपनी कार्रवाई में ड्रग्स तस्करों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस और वृताधिकारी जीवनलाल खत्री के सुपरविजन में बाखासर थानाधिकारी विशनसिंह के नेतृत्व में एक टीम ने मदावा गांव के पास भारतमाला रोड पर नाकाबंदी की।
इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार, प्रकाश कुमार पुत्र किशनाराम जाट पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। पुलिस ने उसे तुरंत रोककर हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम 26 मिलीग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। आरोपी की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। पूछताछ में प्रकाश कुमार ने बताया कि उसने यह मादक पदार्थ जुंझाराम उर्फ जेडी जाखड़ से खरीदा था। पुलिस अब जुंझाराम की तलाश कर रही है।

सेड़वा पुलिस की कार्रवाई: इसी तरह, सेड़वा थानाधिकारी दीप सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाधा सरहद में नाकाबंदी की। वहां एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों, दिनेश कुमार विश्नोई और शेरू खान को रोका गया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 24 ग्राम 37 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और स्मैक व मोटरसाइकिल जब्त कर ली।
पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। दिनेश ने बताया कि उसने यह स्मैक हनुमान विश्नोई निवासी माणकी से खरीदी थी। पुलिस थाना सेड़वा में मामला दर्ज कर हनुमान विश्नोई की तलाश की जा रही है। बाड़मेर पुलिस की इन दोहरी कार्रवाइयों से यह साफ है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। इन कार्रवाइयों में पकड़े गए आरोपियों से और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More