BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को देशभर के दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "गजेंद्र सिंह शेखावत को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाने और पर्यटन क्षेत्र को आगे बढ़ाने की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे।" लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने लिखा, "केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न और सुदीर्घ जीवन की कामना है।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री व जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु श्रीनाथजी आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की मंगल कामना करता हूं!"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखा, "केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खाटू श्याम की कृपा से आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान रहें और राष्ट्रहित में आपका योगदान निरंतर बढ़ता रहे, यही मंगलकामना करता हूं।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा, "केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर से लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्राप्त हो और आप निरंतर राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देते रहें।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की प्राप्ति हो और जनसेवा व राष्ट्र उत्थान के कार्य में निरंतर अग्रसर रहें, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, "भारत सरकार में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना है।"
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, "केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।"
नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने लिखा, "राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री माननीय गजेन्द्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मां कामाख्या से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और राष्ट्र सेवा की निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो।"
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने भी उन्हें बधाई दी। मेधा कुलकर्णी ने लिखा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन संपदा को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More