BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में एक चौंकाने वाला रसीद दान घोटाला सामने आया है। मंदिर के सदस्यता विभाग में तैनात मुरलीधर दास पर आरोप है कि उसने श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की राशि को हड़प लिया और रसीद बुक लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
एसपी सिटी अरविंद सिंह ने बताया कि यहां एक मेंबरशिप डिपार्टमेंट है, जिसमें लोग मेंबर बनते हैं और चंदा देते हैं। उस विभाग में काम करने वाले मुरलीधर दास, जिन्होंने 32 रसीदें प्राप्त की थी, उन पर आरोप है कि उन्होंने इन रसीदों को वापस नहीं किया। उससे धन अर्जित किया है। उस धन का हिसाब नहीं दिया।

उन्होंने आगे बताया कि आरोप को देखते हुए विश्वनाथ दास की तहरीर पर थाना वृंदावन में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच के साथ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार कर्मचारी की तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि कर्मचारी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

मुरलीधर दास को मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को सदस्य बनाने और दान लेने के लिए 32 रसीद बुक दी थी। इन रसीद बुक के जरिए मुरलीधर दास ने श्रद्धालुओं से दान लिया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More