BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यूएस ओपन : मारिया शारापोवा ने इस स्टार को हरा किया उलटफेर

यूएस ओपन : मारिया शारापोवा ने इस स्टार को हरा किया उलटफेरन्यूयॉर्क। रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष के चौथे व अंतिम ग्रैंडस्लैम अमेरिकी ओपन टेनिस टूनार्मेंट की सकारात्मक शुरुआत की है। शारापोवा ने दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप के खिलाफ खेले गए पहले दौर के मैच में उलटफेर करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। महिला एकल वर्ग के पहले दौर में शारापोवा ने सिमोना को 6-4, 4-6, 6-3 से मात देकर जीत हासिल की। 

 

उल्लेखनीय है कि 15 माह के प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने के बाद शारापोवा अपना पहला ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट खेल रही हैं। प्रतिबंध के लौटने के बाद यह उनकी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पहली जीत है। वे पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में अमेरिका की सेरेना विलियम्स से हार गई थीं। प्रतिबंध के बाद शारापोवा ने इसी साल अप्रैल में कोर्ट पर वापसी की थी, लेकिन उन्हें फ्रेंच ओपन का टिकट नहीं मिला था। 

 

इसके बाद वह जांघ में चोट के कारण विबंलडन में नहीं खेल पाई थीं। सोमवार को शारापोवा ने कोर्ट पर ही दिए एक भावुक साक्षात्कार में कहा, इसके कई मायने हैं। आप कभी सोचते हैं आपने इतनी मेहनत क्यों की, उसका जवाब यह है।उन्होंने कहा, मैंने सोचा था कि एक सामान्य दिन होगा, एक और मौका, एक और मैच, लेकिन यह उससे कई ज्यादा था। साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट में शारापोवा ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश किया है, क्योंकि वह वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 146वें स्थान पर हैं। मैच हार कर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद हालेप ने कहा, यह बेहद मुश्किल मैच था। पहले दौर के मैचों की तरह नहीं, लेकिन इसका फैसला ड्रॉ में होता है। मैंने अपना सबकुछ झोंक दिया लेकिन वह मुझसे बेहतर खेलीं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More