BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

DENMARK OPEN : उलटफेर की शिकार हुईं विश्व चैंपियन पीवी सिंधु, प्रणीत और समीर भी हारे

ओदेंसी। विश्व चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु का खराब प्रदर्शन जारी है। सिंधु गुरुवार को डेनमार्क ओपन के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में 17 साल की दक्षिण कोरिया की एन से यंग से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सिर्फ सिंधु ही नहीं पुरुष एकल वर्ग में भी भारत को निराशा हाथ लगी है। विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी. साई प्रणीत और समीर वर्मा भी प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सिंधु को यंग ने सीधे गेमों में 21-14, 21-17 से पराजित किया। इस हार के साथ ही सिंधु टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला कुल 40 मिनट तक चला।

अगस्त में स्विट्जरलैंड में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली वल्र्ड नंबर-6 सिंधु और वल्र्ड नंबर-19 एन से-यंग के बीच यह अबतक का पहला मुकाबला था। क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी का सामना स्पेन की दिग्गज कोरोलिना मारिन से होगा।

विश्व चैम्पियनशिप के बाद सिंधु का यह लगातार तीसरा टूर्नामेंट है जहां वे शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं। चीन ओपन और कोरिया ओपन में भी सिंधु ज्यादा आगे नहीं जा पाई थीं।

प्रणीत भी अपनी सफलता को कायम रखने में विफल रहे। जापान के कंटो मोमोटा के सामने वह कमजोर ही नजर आए। मोमोटा ने भारतीय खिलाड़ी को 21-6, 21-14 से हराया। समीर का सामना भी चीन के दिग्गज चेन लोंग से था जिन्होंने भारतीय खिलाड़ी को 38 मिनट में 21-12, 21-10 से मात दी।

पुरुष युगल में भी भारत के हिस्से जीत नहीं आ सकी। यहां सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को चीन के चेंग हान चेंग केई और झाओ हाओ डोंग की जोड़ी ने 21-16, 21-15 से हराया।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More