BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ऑस्ट्रेलियन लीग में कांस्य पदक से चूकी इंडिया-ए पुरुष हॉकी टीम

ऑस्ट्रेलियन लीग में कांस्य पदक से चूकी इंडिया-ए पुरुष हॉकी टीमपर्थ (ऑस्ट्रेलिया)। इंडिया-ए पुरुष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलियन हॉकी लीग (एएचएल) में न्यू साउथ वेल्स के हाथों 2-3 से हार मिली। इस हार ने भारत को कांस्य पदक से दूर कर दिया। भारत के लिए इस मैच में सिमरनजीत सिंह ने तीसरे और अफान यूसुफ ने नौवें मिनट में गोल किए जबकि न्यू साउथ वेल्स के लिए टॉम क्रेग ने 39वें, साइमन ओर्चार्ड ने 55वें और लैकलान शार्प ने 56वें मिनट में गोल दागा। 

 

रविवार को खेले गए इस मैच में हार के साथ ही इंडिया-ए पुरुष टीम क चौथा स्थान हासिल हुआ है और लीग में उसका सफर समाप्त हो गया है। इस मैच में भारतीय टीम ने हालांकि, अच्छी शुरूआत की थी। पहले ही क्वार्टर में भारतीय टीम ने दो गोल दागकर अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी। मैच की शुरूआत के तीसरे ही मिनट में सिमरनजीत सिंह ने गोल कर टीम के 1-0 से आगे किया था। इसके छह मिनट बाद अफ्फान युसुफ (9वें मिनट) ने गोल कर इंडिया-ए को 2-0 की बढ़त दे दी। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ। अपने खेल में सुधार करते हुए न्यू साउथ वेल्स ने शानदार वापसी की और तीसरे क्वार्टर में टोम क्रेग (39वें मिनट) की ओर से किए गए गोल के दम पर अपना खाता खोला। 

 

चौथे क्वार्टर में अपने अच्छे डिफेंस के दम पर न्यू साउथ वेल्स ने इंडिया-ए को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया और दो और गोल करते हुए जीत हासिल की। न्यू साउथ वेल्स के लिए चौथे क्वार्टर में सिमोन रिचर्ड (55वें मिनट) और लाचलान शार्प (56वें मिनट) ने गोल किया, जिसके दम पर टीम ने इंडिया-ए को 3-2 से माक देकर कांस्य पदक जीतने से वंचित कर दिया।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More