देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनदबई। भरतपुर पुलिस ने नदबई थाना क्षेत्र में हुई 3 लाख 91 हजार 500 रुपये की लूट के मामले का बड़ा खुलासा किया है। इस मामले के मुख्य आरोपी मुनीम जयशिव को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस लूट का मुख्य षड्यंत्रकर्ता व्यापारी का अपना ही मुनीम (अकाउंटेंट) निकला। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीना और वृताधिकारी अमरसिंह राठौड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। यह घटना 29 जून 2025 को हुई थी, जब नदबई निवासी थोक व्यापारी सुरेशचंद के मुनीम शिवराम उर्फ शिब्बो मोटरसाइकिल से करीब 3 लाख 91 हजार 500 रुपये की उधारी वसूल कर वापस नदबई लौट रहे थे। शिकायत में बताया गया था कि खांगरी बाईपास के पास दो अज्ञात लोगों ने पल्सर मोटरसाइकिल पर आकर उन्हें रोका और कनपटी पर कट्टा लगाकर पैसे छीन लिए। इस संबंध में नदबई थाने में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल किया, जिससे पूरे मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि व्यापारी का वर्षों से काम कर रहा मुनीम शिवराम उर्फ शिब्बो ही इस लूट का मुख्य सूत्रधार था। मुनीम ने ही अपने एक पुराने सहयोगी जयनारायण के जरिए पवन राणा नामक व्यक्ति को लूट की सलाह दी। पवन राणा ने फिर अपने मामा के गांव के बदमाश सौरभ कुमार और जयशिव से संपर्क किया। घटना के दिन, मुनीम शिवराम ही लुटेरों सौरभ और जयशिव को अपनी लोकेशन बता रहा था।
पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 1 लाख 80 हजार रुपये बरामद कर लिए थे। इस मामले का मुख्य आरोपी जयशिव पुत्र दौलतसिंह जाट, निवासी जीवत, थाना वैर, घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने आज, 23 जुलाई 2025 को उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पता चला है कि जयशिव इस घटना के तीन दिन बाद अपने गांव की एक लड़की को लेकर भी फरार हो गया था, जिसके खिलाफ वैर थाने में अलग से मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी जयशिव से लूटी गई शेष राशि की बरामदगी के लिए गहन पूछताछ की जा रही है।
साभार-khaskhabar.com












Related Items
मुडलिया कांड के तीन और वांछित पकडे
बस लूट कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
मुडलिया कांड में पुलिस की धरपकड जारी, अब तक 12 को जेल भेजा