BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुडलिया कांड के तीन और वांछित पकडे

मथुरा। थाना नौहझील पुलिस ने गुरूवार को मुडलिया कांड के तीन और वांछितों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। लगातार हो रही धरपकड से मुडलिया गांव सहित आसपास के क्षेत्र में लोग सहमे हुए हैं। इस कांड में नामजदों के अलावा करीब 200 लोगों को अज्ञात में दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील सधुवन राम गौतम के मुताबिक थाना नौहझील की पुलिस टीम ने 20 अप्रैल को ग्राम मुडलिया में आयोजित दावत स्थल पर मौजूद व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व नियमों के सम्बन्ध में समझाने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ईंट पत्थरो से हमला किया गया था। घटना के वांछित अभियुक्त गीतेश पुत्र बच्चू, सन्दीप पुत्र हुकम सिंह प कपिल कुमार पुत्र हुकम सिंह निवासीगण मुडलिया थाना नौहझील गिरफ्तार किया गया है। इसी आरोप में कई रालोद नेताओं और ग्रामीणों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

ट्रैक्टर की नम्बर प्लेट से चला रहा था स्कूटी, गिरफ्तार
 थाना बल्देव पुलिस ने चोरी की स्कूटी चला रहे एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव नरेन्द्र यादव ने बताया कि चोरी की स्कूटी सहित पदम सिंह पुत्र राजन सिंह निवासी कारब थाना महावन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर थाना बल्देव पर धारा 41, 102 सीआरपीसी व 411, 414, 420, 482 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More