देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पांच अप्रैल को थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माईल स्टोन 89 कि.मी. टैंटीगांव पुल पर लूट करने की घटना में शामिल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना सुरीर राजीत वर्मा ने बताया कि पांच अप्रैल को थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस को रोककर बस मे लूट करने वाले अभियुक्त भोल उर्फ प्रवीन पुत्र विजेन्द्र निवासी गढी रुपा थाना राया को गिरफ्तार किया गया है। भूलो इस हाईप्रोफाइल लूट कांड में आरोपी था।
अभियुक्त भोलू के कब्जे से लूटा हुए 2580 रूपये, एक जोडी पाजेव सफेद धातु, एक जोडी टोप्स ( कानों के) पीली धातु, एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, बरामद किये गये हैं।
एक किलो नशीला पाउडर बरामद
थाना महावन पुलिस ने नशीला पाउडर की खरीद फरोख्त करते एक व्यक्ति का गिरफ्तार किया हैं। थानाध्यक्ष महावन मनोज कुमार शर्मा के मुताबिक आरोपी ओमप्रकाश उर्फ कलुआ पुत्र श्याम निवासी टीलापाडा कस्बा गोकुल थाना महावन को शनिवार को समय करीब 14.20 बजे रसखान समाधी से लगभग 50 मीटर गोकुल की तरफ जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक किलो ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है।













Related Items
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल
मध्य प्रदेश : सागर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी समेत गिरफ्तार