BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वृंदावन पहुंची बेबी रानी मौर्य का भव्य स्वागत

मथुरा। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेवी रानी मौर्य का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार वृंदावन आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।


इस दौरान पूर्व राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दोबारा से जीत का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सितंबर माह से प्रारंभ हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। युवा वोटरों को भाजपा से जोड़ने का कार्य हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उत्तर प्रदेश में  आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए वोट डालने के लिए अभी से कार्यकर्ता जुट जाएं।


इससे पूर्व महानगर जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा नवीन चौधरी एडवोकेट और नगर निगम पार्षद रसिक बल्लभ नागाचर्य व जिला महानगर उपाध्यक्ष हरीवल्लभ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज का चित्र भेंट  किया। उन्हें ठाकुर बांके बिहारी की ओढ़नी भेंट की। उन्हें ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करवाएं।
 इस अवसर पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, भरत शर्मा, मनीष वर्मा, अभिषेक उदैनिया, बॉबी वर्मा, पीस शर्मा, हेमंत कौशिक, रौनक चौधरी, मुकुंद शर्मा, महेश रुहेला आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More