BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को संत महंतों ने किया याद

मथुरा। श्री ब्रजभूमि कल्याण परिषद के तत्वावधान में परिक्रमा मार्ग स्थित ब्रज धाम आश्रम में भारत के प्रमुख नेता एवं जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस संतो और विद्वानों की उपस्थिति में मनाया गया।


 इस अवसर पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित था उनकी अंतिम इच्छा थी कि कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटनी चाहिए उसके लिए वह निरंतर संघर्ष करते रहे वर्तमान सरकार ने उनकी इस भावना को पूर्ण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि उनका जन्म कोलकाता में हुआ था वह कोलकाता यूनिवर्सिटी के चांसलर रहे उन्होंने जनसंघ की स्थापना की उनका एक ही नारा था संपूर्ण भारत में गौ हत्या बंद होनी चाहिए देश धर्म का नाता है गाय हमारी माता है।

महंत मोहिनी बिहारी शरण जी महाराज ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में अटल बिहारी वाजपेई एवं पंडित मदन मोहन मालवीय जी के साथ मिलकर अखिल भारत हिंदू महासभा की स्थापना कर देश को जोड़ने का कार्य किया। पंडित कुलदीप दुबे ने कहा कि उनका निधन श्रीनगर में हुआ था वह सच्चे राष्ट्रभक्त थे सन 1952 में वह सांसद चुने गए तभी से कश्मीर के लिए एवं गो हत्या प्रतिबंध के लिए वह संघर्ष करते रहे। इस अवसर पर पंडित विष्णु बृजवासी, पंडित ईश्वर चंद्र रावत, मदन गोपाल बनर्जी, गिरिराज शरण शर्मा, ध्रुव शर्मा, निरंजन चैधरी आदि सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More