देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(अनिल कुमार)। सौंख कस्बे की नगर पंचायत द्वारा कस्बा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छाता की अलख जगाई। अभियान के दौरान डोर-टू-डोर कूडेदान वितरित किये गये। मुख्य मर्गो व चौराहों पर दो-दो सार्वजानिक कूडेदान लगाये गये।
सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर पंचायत द्वारा कस्बा में जगह-जगह स्वच्छाता की अलख जागाई। अभियान का शुभारंभ चेयरमैन भरतिंसंह व नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर दो प्रकार के कूडेदान वितरित किये और रिक्शा में रखे बडे़ कूडेदान रखकर घर-घर जाकर कर्मचारियों ने कूड़ा मांगा। कस्बा में मुख्य मार्गो व चौराहों पर सार्वजानिक दो-दो कूडेदान लगाये गये। जिससें कस्बा में किसी भी प्रकार की कोई गंदबी न फैलायें। इस मौके पर चेयरमैन भरतसिंह व प्रभारी ईओ अजय कुमार यादव ने कस्बावासियों से अपील की है कि सभी वाशिदें कूडेदानों का अधिक से अधिक प्रयोग करें ताकि कस्बा में गंदगी न हों। इस मौके पर सभासद भगतसिंह चौधरी, विनोद चौधरी चेतन सिंह, हरेन्द्र सिंह, सफाई नायक योगेश कुमार, राधेश्याम कुशवाह, किशन सिंह आदि उपस्थित थे।













Related Items
गोवर्धन में चेयरमैन, पार्षदों को दिलाई शपथ
सौंख में खुला एसी राॅयल रेस्टोरेंट
विजेताओं को चेयरमैन ने किया सम्मानित