BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विजेताओं को चेयरमैन ने किया सम्मानित

सौंख। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नगला देविया स्पोटर्स क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जनपद के सैकड़ों युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन भरतसिंह ने खिलाड़ियों ने परिचय कर किया।

प्रतियोेगिता में जनप्रतिनिधियों को सहयोग सराहनीय रहा है। चेयरमैन भरत सिंह कुंतल ने कहा कि देश में विभिन्न खेलों में मिली जीत से युवाओं में जोश है। इससे ग्रामीण अंचल के युवाओं को एक नई उर्जा प्राप्त हुई है।

हेमराज कुंतल ने देश में अधिकतर गरीब व किसान के बेटे खेलों में सबसे आगे है। भाजपा द्वारा प्रतिभाओं को सम्मान किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में रामविनोद यादव आगरा ने प्रथम, वीरू उटारदा ने द्वितीय, गौरव पटलौनी ने तृतीय, रवि इगलास ने चतुर्थ, संजय फौड़र ने पांच वां स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में चेयरमैन भरत सिंह कुंतल, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह ने संयुक्त रूप से विजोताओं को पुरस्कार व मेडल से सम्मानित किया।  इससे पूर्व क्लाब द्वारा अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हरगोविंद सिंह, कृष्णा कुंतल, भीम सिंह, बंटी कुंतल, सतीश सिंह, कृपाल सिंह, अमित पाठक, कपिल सिंह, रूस्तम सिंह आदि उपस्थित थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More