देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(पवन शर्मा)। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जे.के. अल्फास ने कहा है कि जल्द ही गोवर्धन विश्व स्तरीय पर्यटक स्थलों में शामिल होगा। गोवर्धन धार्मिक, ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां रोजाना लाखों श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा लगाते हैं। गिरिराज जी की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अहसास हो इसके लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग स्थित महाराजा सूरजमल के समाधि स्थल कुसुम सरोवर व उनकी छतरियों की खुबसूरती को और बढ़ाने व पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्लाॅन तैयार हो गया है। कुसुम सरोवर के पाश्र्व में आधुनिक लाइटें, पानी में वोट, गुलाब बाग, मल्टी पार्किंग व अन्य कार्य शुरू किये जा रहे हैं। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जे के अल्फांस ने विभागीय अधिकारियो के साथ गोवर्धन में पर्यटन विकास की कार्ययोजना का भौतिक निरीक्षण किया। सुवह 11 बजे दानघाटी मंदिर पर पहुंच कर गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर मंत्री अल्फांस ने परिक्रमा मार्ग सहित ऐतिहासिक स्थलो का निरीक्षण कर विकास कि कार्ययोजना पर चर्चा की। पूरे निरीक्षण में केन्द्रीय मंत्री अल्फांसो पर मोदी जी के स्वच्छता अभियान की प्रेरणा नजर आयी। ऐतिहासिक स्मारक पर शौचालय का रखरखाव भी देखा। बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत व सीईओ नागेन्द्र प्रताप के साथ गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पर गिरिराज पर्वत के संरक्षण व सौन्दर्यीकरण पर चर्चा की। ऐतिहासिक कुसुम सरोवर की भव्य नक्कासी को देखकर वेहतर संरक्षण व विकसित करते हुये प्राचीन गुलाब बाग को संवारने की बात कही । गोवर्धन परिक्रमा में ट्राम ट्रेन चलाने व सूरदास जी की तपस्थली पारासौली, मानसी गंगा का भी निरीक्षण किया। मंत्री जे के अल्फांस ने बताया कि केन्द्र सरकार गोवर्धन को विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल बनाना चाह रही है। इसके लिये पूरी कार्ययोजना तैयार की गयी है। छह स्थल चुने गये है जिन पर वृहद कार्य करना है। बस स्टैण्ड में मल्टी स्टोरी पार्किग तैयार होनी है। श्रद्धालुओ की भारी संख्या को देखते हुये उनको सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह सभी कार्य किये जा रहे है। वहीं निरीक्षण के दौरान ब्रज वसुंधरा में आयोजित पत्रकार वार्ता में केन्द्रीय मंत्री जेके अल्फास ने कहा कि गोवर्धन को दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार दोनों संकल्पित हैं। वहीं केन्द्र सरकार की ओर से गिरिराज धाम के लिए फिलहाल 50 करोड़ रूपये लगाये जाएंगे। गोवर्धन बस स्टैंड पर 25 करोड़ 75 लाख की मल्टी पार्किंग 300 वाहनों की क्षमता का स्थल बनाया जाएगा। वहीं सूरकुटी पारासौली को भी महारास स्थल को करीब तीन करोड़ रूपये की लागात से विकसित किया जाएगा। कुसुम सरोवर लाइट व साउंड सिस्टम को करीब आठ करोड़, मानसी गंगा पर 3 करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे। परिक्रमा मार्ग को भी सजाने व संवारने का काम किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय की सहायक निदेशक मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि दीवाली, होली जैसे महोत्सवों का कलैडंर बनाकर प्रचारित किया जाता है वैसे ही दुनिया के सामाने श्रीकृष्ण व राधा व उनकी गोपियों की लीलाओं के महारास को मंच देकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वहीं कुसुम सरोवर पर कंटीली झाड़ियों को हटवाकर गुुलाब बाग भी लगाया जाएगा। ब्रज वसुंधरा स्थित प्राांगण में केन्द्रीय मंत्री व सचिव मीनाक्षी शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया। केन्द्रीय मंत्री अल्फांस ने अधिकारियों के साथ दानघाटी मंदिर से पूजा अर्चना कर गिरिराज पर्वत के सरंक्षण एवं सौंदर्यीकरण, कुसुम सरोवर, मुकुट मुखारविंद मंदिर मानसी गंगा, सूरदास जी की तपोस्थली पारासौली व परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक निदेशक पर्यटन मीनाक्षी शर्मा , एसएसपी मथुरा बबलू कुमार, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा , एसडीएम गोवर्धन नागेन्द्र कुमार , सीओ गोवर्धन जगदीश कालीरमन, ईओ गोवर्धन अजय कुमार यादव, उज्ज्वल ब्रज के सचिव अनंत शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। दानघाटी मंदिर पर प्रबंधक डालचंद चैधरी ने व मानसी गंगा मुखारबिंद मंदिर पर रसीवर रमाकांत गोस्वामी ने पटुका ओढाकर प्रसाद भेंट कर मंत्री अल्फांस का स्वागत किया। पटुका व प्रसाद देकर सम्मानित किया। वहीं ब्रज वसुंधरा में स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। परिक्रमा मार्ग में उज्ज्वल ब्रज के जनुसुविधा केन्द्रों का मंत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यों की सराहना की।













Related Items
84 घाटों के मनोरम दृश्य की जानकारी खुद ले सकेंगे पर्यटक
भारी बर्फबारी के बीच शिमला, मनाली में पर्यटक उमड़े
कोरोना म्यूटेंट स्ट्रेन : राजस्थान में 1 सप्ताह में ब्रिटेन से 800 से अधिक पर्यटक पहुंचे