BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

84 घाटों के मनोरम दृश्य की जानकारी खुद ले सकेंगे पर्यटक

धर्म नगरी काशी में धार्मिक पर्यटन और भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोहफा दिया है। टूरिज्म बूस्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने और गंगा नदी पर पर्यटन विकास के लिए 84 घाटों पर हेरिटेज साइनेज लगाया गया है। ये साइनेज पर्यटकों के मार्गदर्शन व अन्य ऐतिहासिक स्थलों से संबंधित जानकारी देंगे। पीएम मोदी ने आज इसका उद्घाटन करके लोगों को सौगात दी है।

इस सौगात से अब पर्यटकों को साइनेज के जरिये घाटों की जानकारी मिल जायेगी। उन्हें किसी पर्यटन गाइड या किसी से घाटों के इतिहास और आपसी दूरी के बारे में पूछना नहीं पड़ेगा। क्यूआर कोड से दुनिया के सभी भाषा में पर्यटक घाटों के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व को भी जान सकेंगे।

84 घाटों के मनोरम दृश्य की जानकारी खुद ले सकेंगे पर्यटक

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी के इसके उद्घाटन के बाद अब काशी के प्रसिद्ध घाटों के इतिहास व धार्मिक महत्व की जानकारी बस एक क्लिक में मिल जाएगी। काशी के घाटों की प्राचीनता ही इसकी ऐतिहासिक प्रमाणिकता है। घाटों की सुंदरता और पौराणिकता को देखने और समझने के लिए पूरी दुनिया के पर्यटक आते हैं। योगी सरकार ने घाटों पर इंफॉर्मेटिव, कल्चरल, स्टेप सहित कई तरह के साइनेज लगवा दिये हैं। उत्तर वाहिनी गंगा के किनारे स्थित 84 घाटों के मनोरम दृश्य की जानकारी किताबों, गाइड या फिर गूगल से मिलती रही है। घाटों पर घूमने वाले अवैध गाइड गलत जानकारी देकर पर्यटकों से पैसे ऐंठ लिया करते थे। वहीं इन सभी साइनेज लगाने की लागत लगभग 5 करोड़ रुपये आई है।
बता दें कि साइनेज एक तरह के ग्राफिक डिस्प्ले होता है। जिस पर शब्दों या संकेतों के जरिए जानकारी दी जाती है। इसका उद्देश्य दर्शकों को जानकारी देना है।

साइनेज पर क्या-क्या मिलेगी जानकारी?

वाराणसी स्मार्ट सिटी के अफसरों के अनुसार घाटों की पौराणिक विशेषता तथा इतिहास खुद घाट बयां करेंगे। घाटों पर जाने के बाद दाएं तथा बाएं के दस-दस घाटों की जानकारी और उसकी दूरी भी इस साइनेज पर लिखी होगी। लगभग 7 फीट ऊंची और 4 फीट चौड़ी इस हेरिटेज इंस्टालेशन में जानकारियां हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में लिखी गई हैं। किसी पर्यटक को भाषाई परेशानी न होने पाए, इसलिए इसी बोर्ड पर क्यूआर कोड भी होगा, जिसे मोबाइल से स्कैन करने के बाद पर्यटक किसी भी भाषा में घाटों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। साइनेज पर ही उस घाट से सम्बंधित ग्राफिकल डिजाइन भी बनी होगी।

दो घाटों पर लगाई गई कल्चरल साइनेज

प्रदेश सरकार ने दो घाटों पर कल्चरल साइनेज भी लगाई है। इस साइनेज की कई विशेषताएं हैं। ये साइनेज हर घाट पर होने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों के बारे में जानकारी देंगे। पर्यटकों के आवागमन को देखते हुए कल्चरल इंस्टॉलेशन को अस्सी घाट व राजघाट पर लगाया जाएगा। पर्यटक इन्हीं दोनों घाटों पर लगे साइनेज को देखकर एक ही घाट से सभी घाटों के कार्यक्रम व महत्व के बारे में जान सकेंगे। स्टेप साइनेज भी घाटों पर लगा दिया गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More