मथुरा(जाहिद सैयद)। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आज हजारो किसानों ने बिजली, पानी, जैसी तमाम समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर सोमवार प्रदर्शन किया और प्रसाशनिक अधिकारियों को प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जनपद के किसान अब सरकार और स्थानीय प्रशासन की निरंकुशता के प्रति आक्रोशित हैं। सोमवार हजारों की संख्या में बिजली घर पर एकत्रित हुए किसानों ने पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंच जमकर प्रदर्शन किया । किसानों के प्रदर्शन को देख कर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के भी हाथ पैर फूल गए और भीड़ को रोकने के लिए भारी संख्या में जिला अधिकारी कार्यालय के गेट पर पुलिसफोर्स तैनात किया गया । लेकिन किसान अपनी समस्याओं से परेशान दिखाई दिए। किसानों का कहना था कि सरकार ने बिजली के बिलों में बढ़ोतरी की है पीने के लिए पानी नहीं है नहर, रजवाहघें की सपफाई न होने के चलते धान की रोपाई करने के लिए टैल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है किसान का शोषण किया जा रहा है । इस तरह की मांगों को लेकर किसान नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा और जमकर नारेबाजी की। किसान नेता राजकुमार तोमर का कहना था कि वह कई बार ऐसी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन आश्वासन ही मिलता है । अब सरकार नहीं जागी तो आर पार की लड़ाई किसान लड़ेगा।
Read MoreBREAKING NEWS












