BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नोएडा से आगरा जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो की मौत

नोएडा से आगरा जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो की मौत मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन संख्या128 पर अज्ञात वाहन ने बाइक से आगरा की ओर जा रहे दो लोगों को आज तड़के सुबह छह बजे रौंद डाला, जिससे बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 128 कासिमपुर के निकट आज सुबह दिल्ली के कैलाशपुर निकट सूरजपुर रोड निवासी आशीष उर्फ आशू पुत्र सुखदेव और उसका साथी मुकेश बाइक संख्या डीएल 3 एसएएन 0613 द्वारा नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे कि गावँ कासिमपुर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बलदेव थाना पुलिस इंचार्ज सूरजप्रकाश शर्मा व एसआई दिलीप कुमार ने मौके पर पहुंच मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मथुरा भिजवाया। वहीं मृतक आशीष के परिजन भी सूचना पर पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More