देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(जाहिद सैयद)। आगामी 23 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व विख्यात राजकीय मुडिय़ा पूर्णिमा मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में परिक्रमा मार्ग के तीर्थ विकास भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों से पूर्व से चल रही मेला की तैयारियों को लेकर अब तक की रिपोर्ट मांगी गई, जिसमें कई विभागों को काम न पूरा करने पर कड़ी फटकार लगाई। मुडिय़ा मेला 23 जुलाई से 27 जुलाई तक चलेगा जिसमें देश के कौने-कौने से श्रद्धालु गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने आएंगे। परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार असुविधा न हो इसके लिए शासन व प्रशासन स्तर पर तैयारियां की जाती है। विभागों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि 15 जुलाई तक स्थलीय स्तर पर सभी तैयारियों को पूरा कर लें। गोवर्धन में लगने वाले मुडिय़ा मेला की हुई बैठक में परिवहन निगम की ओर से 1500 सौ बस चलाने का निर्णय लिया गया जो कि परिवहन निगम के करीब आठ डिपो से मंगायी जाएंगी। प्रशासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि बसों की छतों पर सवारी नहीं बैठने दी जाएगी। मेला के दौरान चार पहिया व दो पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंद रहेगा। इसके लिए 42 पार्किंग स्थल बनाये गये हैं। मेला कंट्रोल रूम से सभी विभाग जुड़े रहेंगे। प्रत्येक विभाग का एक अधिकारी मेला कंट्रोल रूम में अपनी ड्यूटी देगा। हर बार की तरह गिरिराज जी की तलहटी के सभी कुंडों की बेरिकेटिंग की जाएगी। सिर्फ मानसी गंगा में फुब्बारों से नगर पंचायत गोवर्धन की ओर से स्नान व आचमन कराया जाएगा। मथुरा रोड इस बार भी वनवे रहेगा। परिक्रमा मार्ग में प्याऊ व भंडारे चलाने वालों को प्रशासनिक अनमुति लेनी होगी और सशर्त मेला के नियमों का पालन करना होगा। सफाई व्यवस्था के लिए पंचायत राजविभाग के करीब 600 कर्मचारियों के अलावा नगर पंचायत राधाकुंड, गोवर्धन, ग्राम पंचायत जतीपुरा, आन्यौर आदि से सहयोग लिया जाएगा। नगर निगम व नगर पालिकाओं के मोबाइल टॉयलेट जगह-जगह लगाये जाएंगे। मेला में सहयोग करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं व अन्य सेवा करने वालों की सूची तैयार होगी। पेयजल के लिए जलनिगम, नगर पंचायत के टैंकर व स्वयंसेवी संस्थाओं पर ही जिम्मेदारी रहेगी। शासन के आदेशानुसार प्लास्टिक, पॉलिथीन मेला में पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इसके लिए मेला से पूर्व ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगाा। बैठक में मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, चिकित्सा, परिवहन, बिजली, पेयजल, पार्किंग, खाद्य पदार्थ, मंदिरों व परिक्रमा मार्ग की स्थिति आदि पर चर्चा हुई।













Related Items
बृज में मुड़िया पूनौ की धूम
नववर्ष मेला समिति कार्यकारिणी घोषित
दो दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेला शुरू, आधुनिक तकनीक सहित स्मार्ट खेती के बारे में मिलेगी जानकारी