BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नववर्ष मेला समिति कार्यकारिणी घोषित

मथुरा। नववर्ष मेला समिति की बैठक में कमलेश अरोड़ा को अध्यक्ष, प्रदीप श्रीवास्तव को महामंत्री और मुकेश शर्मा को मीडिया प्रमुख बनाया गया है। समिति द्वारा नव संवत्सर (हिन्दू नववर्ष) चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर 2080 की पूर्व संध्या के शुभ अवसर पर एक दिवसीय विशाल नववर्ष मेला चैत्र कृष्ण अमावस्या तदनुसार 21 मार्च 2023 को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज मथुरा के मैदान पर आयोजित किया जायेगा।   इस वर्ष नव संवत्सर (हिन्दू नववर्ष) 22 मार्च की पूर्व संध्या पर 21 मार्च 2023 को आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू नववर्ष मेला के संबंध में नववर्ष मेला समिति की बैठक शनिवार को देर रात्रि सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित की गई।  बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी संरक्षक मंडल में सुरेश चंद्र अग्रवाल, नारायण दास अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा रहेंगे। मार्गदर्शक मण्डल में राजीव कृष्ण अग्रवाल, आचार्य ब्रिजेन्द्र नागर, प्रदीप अग्रवाल एवं बलदेव प्रसाद अग्रवाल रहेंगे। समिति का अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा एवं महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव को बनाया गया है। उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी, यादवेंद्र अग्रवाल, योगेंद्र शर्मा, डॉ. सीएल डुल्लू एवं डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया। डॉ. दीपा अग्रवाल, योगेश उपाध्याय, अनिरुद्ध अग्रवाल एवं सुभाष सैनी को मंत्री बनाया गया। अजय अग्रवाल सर्राफ कोषाध्यक्ष एवं गंगाधर अरोड़ा सह कोषाध्यक्ष होंगे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More