BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कार्यकाल के 100वें दिन मीडिया डिनर छोड़ ट्रंप ने की रैली

कार्यकाल के 100वें दिन मीडिया डिनर छोड़ ट्रंप ने की रैलीवाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार रात को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। इसके स्थान पर वह हेरिसबर्ग में एक रैली में अपने समर्थकों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया पर जमकर निशाना साधा।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप और मीडिया के बिगड़ते रिश्तों के बीच ट्रंप ने फरवरी में घोषणा की थी कि वह बतौर राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर वार्षिक ब्लैक टाई डिनर में शामिल नहीं होंगे।

ट्रंप ने हेरिसबर्ग में अपने भाषण में कहा कि वह अमेरिकी मीडिया के स्थान पर अपने समर्थकों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘इस समय देश की राजधानी में एक होटल के बॉलरूम में अमेरिकी मीडिया और हॉलीवुड कलाकारों की एक बड़ी भीड़ एक दूसरे को सांत्वना दे रही होगी। ट्रंप ने कहा, ‘वे राष्ट्रपति के बिना ही व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए मौजूद हैं। लेकिन मैं आप सभी लोगों के साथ और एक उससे भी बड़ी भीड़ और कहीं अधिक बेहतर लोगों के साथ अपनी शाम बिताने को लेकर रोमांचित महसूस कर रहा हूं।’

रात्रिभोज से कुछ घंटों पहले ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि ‘फर्जी मीडिया’ ने उनकी उपलब्धियों को जनता के सामने पेश नहीं किया। ट्रंप ने लिखा, ‘मेनस्ट्रीम (फर्जी) मीडिया ने 28 विधायी समझौतों, मजबूत सीमाओं समेत हमारी उपलब्धियों की लंबी सूची पेश नहीं की।’ 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More