मथुरा(सतपाल सिंह)। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने आज सुबह जिला पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे जहां उन्होंने रजिस्टर चैक किया तो वहा एआरओ सहित छह कर्मी अनुपस्थित मिले। एडीएम ने अनुपस्थितों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 10.15 बजे एडीएम फाईनेंस रवींद्र कुमार अचानक डीएसओ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्हें जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह उपस्थित मिले। कार्यालय में एआरओ विजय वर्मा, पूर्ति लिपिक संजय कुमार, आशुलिपिक अमित कुमार, पूर्ति लिपिक विक्रम सिंह, वाहन चालक गिर्राज सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नसरीन जमाल अनुपिस्थत मिले। इनमें से संजय कुमार दो जुलाई से और अमित कुमार तीन जुलाई से अनुपस्थित थे। एआरओ विजय कुमार के मूवमेंट रजिस्टर में अन्यत्र सरकारी कार्य से जाने संबंधी कोई उल्लेख नहीं मिला। उपरोक्त अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति के संबंध में कोई अवकाश प्रार्थनापत्र भी कार्यालय में नहीं था। एडीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का शुक्रवार का वेतन काटने की डीएम सर्वज्ञराम मिश्र से संस्तुति की है। एडीएम के निरीक्षण से निर्वाचन कार्यालय, सूचना विभाग, वैकल्पिक ऊर्जा विभाग व राजीव भवन से जुड़े अन्य कार्यालयों में हड़कंप मच गया।
Read MoreBREAKING NEWS












