BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

परिक्रमा मार्ग में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

परिक्रमा मार्ग में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियानवृंदावन(जहीर आलम)। वृंदावन नगर में अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मथुरा वृंदावन नगर निगम ने एक बार फिर शनिवार से  अतिक्रमण हटाओ की अभियान की शुरुआत की । शनिवार की सुबह नगर निगम के कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में निगम कर्मी जेसीबी के साथ रमण रेती क्षेत्र पहुंचे। जहां से निगम कर्मचारियों ने नाले नालियो के ऊपर किए अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। इस बीच निगम कर्मचारियों ने परिक्रमा मार्ग के कच्चे पथ पर  किए अवैध अतिक्रमण को  हटवाया तो वही सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग बोर्ड को भी  नही बख्सा। जेसीबी ने मार्ग पर बनी अवैध सीढ़ियों को ध्वस्त किया । वहीं निगम कर्मियों ने सड़क किनारे लगे  ब्रैंच व बोर्ड को जब्त कर ट्रैक्टर में लाद निगम कार्यालय पहुंचाया । रमन रेती चौकी के समीप से शुरू हुए अभियान के बाद निगम कर्मचारियों ने वीआईपी पार्किंग तक अभियान चलाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाया। इस संबंध में नगर निगम के कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने अभियान के संबंध में बताया कि अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होंने अतिक्रमणकारियों से स्वयं अपने अतिक्रमण हटाने की अपील करते हुए बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर  गोपाल शर्मा,दिनेश चंद , मुकेश शर्मा, इब्राहिम, आदि के अलावा निगम कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे.

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More