देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन(जहीर आलम)। काशीराम शहरी गरीब आवास योजना में फर्जी मकान आवंटन का भंडा फोड़ हुआ है। जिसको लेकर डूडा के शहरी मिशन प्रबंधक मनीष कुमार वर्मा ने डूडा विभाग के ही पूर्व कर्मचारी विजय पाठक एवं राहुल अग्रवाल के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं सरकारी कार्य में बाधा जैसी विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी विजय पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।गौरतलब है कि बसपा सरकार में गरीब एवं निराश्रित लोगों के लिए माट पानी गांव संपर्क मार्ग स्थित काशीराम गरीब आवासीय कॉलोनी में विकास प्राधिकरण के द्वारा 736 फ्लैट बनाए गए थे।
जिनमें 711 फ्लैटों का आवंटन किया जा चुका है। शुरुआत से ही आवासों के आवंटन को लेकर विभागीय कर्मचारियों पर उंगलियां उठने के साथ मनमाने तरीके से आवंटन करने के आरोप लगते रहे। आपको बता दें कि गरीब निराश्रित लोगों के लिए बनाए इन आवासों के आवंटन में कर्मचारियों ने हजारों से लेकर लाखों रुपए तक लेकर जमकर चांदी काटी। लेकिन आपको जानकार और भी हैरानी होगी कि कुछ कर्मचारियों ने विभाग की मोहर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर दो आवाज़ भी फर्जी तरीके से आवंटित कर दिए। जिनके लिए लाभार्थियों से 30 हजार से लेकर 40 हजार तक लिए गए थे। डूडा के शहर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार वर्मा ने डूडा के पूर्व कर्मचारी विजय पाठक एवं राहुल अग्रवाल के खिलाफ धारा 420, 409, 467, 471 आदि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। डूडा के अधिकारी ने दर्ज कराएं मुकदमे में फ्लैट नंबर 20 जी 3 तथा 23जी2 को फर्जी तरीके से आवंटन करना बताया है। वही आरोप लगाया है कि विजय पाठक एवं राहुल विभागीय दस्तावेज एवं जरूरी मोहर अपने घर पर ले जाकर इनका दुरुपयोग करते थे। इधर पुलिस ने शनिवार को आरोपी विजय पाठक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोहर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है इधर आरोपी विजय पाठक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए विभागीय षड्यंत्र बताया।













Related Items
6.5 लाख रुपये वसूल चुका फर्जी दरोगा दबोचा
एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी, चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार
पीएम आवास योजना के तहत पीड़ित को मिलेगा आवास