BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी, चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

मथुरा। उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी और चार फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पत्रकारों में एक महिला भी शामिल है। रात के समय स्वाट, एसओजी और थाना फरह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाही करते हुए इन्हें धर दबोचा।

गिरफ्तार उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी तथा आरक्षी की तैनाती थाना फरह पर है। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक दिगम्बर सिंह तैनाती थाना फरह, मुख्य आरक्षी नरेश कुमार तैनाती थाना फरह तथा आरक्षी जितेन्द्र राघव तैनाती थाना फरह हैं। जबकि फर्जी पत्रकार अजीत कुमार पुत्र दशरथ सिंह निवासी राम नगला चांदपुरकलां थाना नौहझल, जितेन्द्र शर्मा उर्फ जीतू पुत्र श्याम शर्मा निवासी विसावर थाना सादाबाद जनपद हाथरस, बहादुर पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम भूडा बरौली थाना बल्देव तथा निवासी 23 लक्ष्मीनगर जन्मभूमि के पास थाना गोविन्दनगर निवासी एक महिला हैं।


प्रभारी निरीक्षक थाना फरह अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे।  सूचना मिली कि महुअन टोल के पास चार पत्रकार जिनके नाम अजीत, जितेन्द्र शर्मा, बहादुर सिंह तथा महिला है। पुलिस के सहयोग से मेरा ट्रक रुकवा लिया है और मेरे ट्रक को पास के ही एक होटल के सामने एनएच 2 हाइवे के किनारे खड़ा करके मेरे ड्राइवर को पकड़ कर चौकी टोल प्लाजा महुअन पर ले गये हैं।

जहां पर तीन पुलिस वाले भी हैं जो अवैध रूप से तीन लाख रूपये की मांग कर रहे हैं और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम रवि त्यागी एवं प्रभारी उप निरीक्षक सर्विलांस सेल सोनू कुमार की टीम के साथ कार्रवाही करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से

13 दिन में तीसरी बार रोका एक ही ट्रक


अजीतकुमार, जितेन्द्र शर्मा, बहादुर एवं महिला ने पूछने पर पुलिस को बताया कि हम लोग अपनी फर्जी प्रेस आईडी बनवाकर आने जाने वाले वाहनों को प्रेस का डर दिखा कर उनसे पैसा बसूलते हैं। हम व हमारे अन्य साथी मिलकर बैगन आर गाडी नंबर यूपी 85 बीएक्स-3116  जो अजीत की है तथा होण्डा सिटी कार नंबर यूपी 14 एक्यू 1440 जो जितेन्द्र शर्मा की है, को आगे लगाकर वाहन को रोक लेते हैं तथा प्रेस की आईडी दिखाकर व धमका कर वसूली कर लेते है।

मिलने वाले रूपयों को आपस में बांट लेते हैं। ट्रक नंबर आरजे 13 जीबी 2209 को हम लोग पहले भी तीन और सात सितम्बर को रोक चुके हैं परंतु चालक व मालिक कब्जे में नहीं आ रहे थे। हम सभी सुबह से ही इनके पीछे थे जिसे धर्मकांटा के पास टोल प्लाजा पर रूकवा लिया और चौकी टोल प्लाजा के दरोगा दिगम्बर सिंह, दीवान नरेश कुमार व जितेन्द्र कुमार को बुलवा लिया। जिन्होंने हमारी आपसी बातचीत में सहयोग किया।  

यह हुई बरामदगी


10 फर्जी प्रेस कार्ड, आई.डी विभिन्न न्यूज चौनल के नाम से। चार एण्ड्रोयड फोन विभिन्न कंपनियों क,े होण्डा सिटी कार नंबर यूपी 14 एक्यू-1440, बैगनार कार नंबर यूपी 85-बीएक्स-3116, तीन पर्स एवं 4712 रूपये नकद।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More