देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। विगत दिनों हुई बारिश से मजदूर का घर में पानी भर गया था। प्रधान और प्रशासन ने मजदूर के परिवार को बेसिक स्कूल परिसर में रहने के लिए व्यवस्था की। इसे लेकर ग्रामीणों द्वारा पिछले कई दिनों से मजदूर की मदद के लिए मांग कर रहे थे।
गोवर्धन क्षेत्र में गांव नगला माढ़ा चौथईया में बारिश के चलते मजदूर पिंटू के घर में पानी भर गया था। घर की व्यवस्थाऐं अस्त व्यस्त हो गई थी। इसे लेकर मजदूर ने प्रधान और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव व प्रधान डा.देवेंद्र सिंह ने मामले का संज्ञान लिया।
प्रधान डा.देवेंद्र सिंह ने प्रशासन के आदेश पर गांवों के बेसिक स्कूल परिसर एक कमरा रहने के लिए दे दिया। अब मजदूर पिंटू का परिसर स्कूल में रह कर जीवन यापन कर रहे है। प्रधान डा.देवेंद्र सिंह ने बताया कि समाजसेवियों द्वारा राशन सामग्री और बीमार बच्चें के उपचार की व्यवस्था की है। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी स्कूल में रहने के लिए कमरा दिया गया है। लेकिन जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाया जायेगा।













Related Items
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत
पीएम नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बताया 'ट्यूमर', बोले- हमने उसे हटा दिया