BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बरसाना पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का ईनामी बदमाश

एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ईनामी बदमाश के बारे में पत्रकारों के बारे में जानकारी देते हुए। मथुरा(सतपाल सिंह)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बरसाना पुलिस ने बीती रात 2015 से फरार चल रहा 25 हजार का ईनामी बदमाश को थाना बरसाना के रीठौरा तिराहे के पास से मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। जिसे आज एसएसपी के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा है। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में आज दोपहर एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि बीतीरात मुखबिर की सूचना पाते ही थाना बरसाना प्रभारी सुनील कुमार तौमर मय पुलिस फोर्स के साथ रीठौरा तिराहे के पास पहुंचे तो शातिर बदमाश अफसर पुत्र सकूर निवासी ग्राम हाथिया थाना बरसाना जनपद मथुरा पुलिस टीम पर फायर करते हुआ भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी देहात ने बताया कि वर्ष 2015 से यह बदमाश फरार चल रहा था। इस पर पूर्व एसएसपी ने 25 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था। रात इसे मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। इसके कब्जे से पुलिस एक अवैध 315 बोर का तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया है। जिसे जेल भेजने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More