BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

  वृन्दावन(जहीर आलम)। जनपद के वृंदावन कोतवाली के रमणरेती क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने इस्कॉन मंदिर जाते भक्त को सरेराह गोली मारकर पुलिस को चुनौती दे डाली। अज्ञात बदमाश युवक को गोली मारकर फरार हो गये। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नयति अस्पताल उपचार के लिये भर्ती कराया है। जहा उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार परिक्रमा मार्ग स्थित राधे श्याम आश्रम के समीप रहने वाले नंदू जोशी (40) पुत्र यशोमति जोशी शाम करीब 7 बजे अपनी स्कूटी से एमवीटी गेस्टहाउस होते हुए भजन कीर्तन करने जा रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए अज्ञात लोगों ने नंदू पर फायर कर दिया। जिसमे गोली नंदू के छाती में लगी। गोली की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गयी। वही घटना को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गये।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लहूलुहान हालत में नयति अस्पताल भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। वही सूचना पर सीओ सदर राकेश सिंह एवं इंस्पेक्टर वृन्दावन सुबोध कुमार सिंह भी नयति अस्पताल घायल के पूछताछ करने पहुंचे। पुलिस के अनुसार वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी में कैद बतायी गयी है। इधर घायल नंदू ने भी हमलावरों को पहचानने की बात कही है। मामले में पीड़ित पक्ष से अभी तक तहरीर नही दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगाल कर हमलावरों की तलाश जुटी है।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। रोटरी क्लब ऑफ वृंदावन हेरिटेज के अध्यक्ष नवीन चौधरी को कानपुर  मंडल के अवॉर्ड नाइट आभार उत्सव कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया गया। कानपुर स्थित मर्चेंट चेंबर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष भर  किए गए विभिन्न सेवाकार्यों के लिए 6 अन्य अवार्ड से नवाजा गया। ये सभी अवार्ड रोटरी क्लब वृंदावन हेरिटेज के अध्यक्ष नवीन चौधरी ने ग्रहण किये।  आभार उत्सव समारोह में रोटरी क्लब के गवर्नर विनय अस्थाना ने अध्यक्ष नवीन चौधरी को सम्मानित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य कई देशों में अनेकों सेवा कार्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने बताया  कि रोटरी क्लब वृंदावन हेरिटेज ने अपने 2 वर्ष की स्थापना में ही समाज सेवा के क्षेत्र में कयी आयाम स्थापित किए हैं।  अध्यक्ष नवीन चौधरी के कार्यकाल में उनकी टीम ने  गोल्डन अवार्ड सहित 6 अवार्ड मिलना उनकी कार्यशैली और सेवाभावी कार्यों का परिणाम है। धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त करते हुए नवीन चौधरी ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2017 18 में पोलियो कैंप, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, दरिद्रनारायण सेवा, के अलावा शिक्षा क्षेत्र में भी कई कार्य किए हैं जिनमें समाज और राष्ट्र को नई दिशा मिली है । हर्ष व्यक्त करने वालों में अजय गौतम, भरत शर्मा, बॉबी वर्मा, जॉनी भाटिया, मुकुल वार्ष्णेय, अतुल गोयल, देवेंद्र शर्मा, अनूप शर्मा , गिरधारी लाल, अर्जुन गोस्वामी, मुकुंद शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, आदि थे.

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। थाना वृंदावन के अंतर्गत राधारमण जी मंदिर क्षेत्र से विवाहिता को दर्शन कराने का झांसा देकर साथ भगा ले जाने का मामला प्रकश में आया है। आरोपी पहले तो पीड़ित को उसकी पत्नी वापस करने का दिलासा देता रहा लेकिन अब पत्नी के बदले 20 हजार रु की मांग कर रहा है। घटना को लेकर पीड़ित पति ने नामजद के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। बताते चलें कि राधारमण जी मंदिर क्षेत्र के समीप रावजी घेरा में विश्वजीत मंडल (40) अपनी पत्नी छटन मंडल (35) एवं दो पुत्रियों के साथ रहता है। विश्वजीत मंडल का आरोप है कि ग्राम सुनरख के छै शिखर निवासी महेश जो फोगला आश्रम के समीप बाइक में नंबर प्लेट लगाने का कार्य करता है, उसके घर आता जाता था। और अपनी शादी बंगाल की किसी लड़की से कराने की कहता था। आरोप है बीती 6 जून को महेश पीड़ित के घर पहुंचा और उसकी पत्नी छटन को दर्शन कराने एंव नौकरी दिलाने का झांसा देकर भगा ले गया। घटना की सूचना पर पीड़ित महेश के घर पहुंचा तो उसने पत्नी को वापस करने का आश्वाशन दिया। लेकिन कुछ दिन बाद महेश ने पत्नी के बदले 20 हजार रु की मांग कर डाली। पीड़ित का आरोप है महेश ने उसकी पत्नी को  कहीं छुपा रखा है। वही पीड़ित पति पिछले 25 दिन से अपनी परिवार की तस्वीर हाथों में लिये पत्नी की तलाश में इधर से उधर ठोकरें खा रहा है। पीड़ित विश्वजीत मंडल ने कोतवाली में महेश के विरुद्ध  तहरीर दी है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Read More

गांवों में जन चौपाल लगाकर डीएम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया जिलाधिकारी ने सैदपुर, न0 कल्लू व मुजाहिदपुर ग्रामों का निरीक्षण किया खुले में शौचमुक्त के लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी मथुरा(सतपाल सिंह)। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने तहसील महावन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्यें सुनने के बाद अपरान्ह में ग्राम कासिमपुर उर्फ सैदपुर, न0 कल्लू, मुजाहिदपुर पहुॅचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और जनहित कारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है अथवा नहीं की जानकारी ली। ग्राम कासिमपुर उर्फ सैदपुर में ग्रामीणों ने जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि कुछ लोग इस तालाब में कूडा डालते हैं जिससे गन्दगी के साथ ही अतिक्रमण भी हो रहा है। इस पर डीएम ने कहा कि अतिक्रमण करने तथा कूडा डालने वालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर कार्यवाही की जाय। उन्होंने खुले में शौचमुक्त के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि जो लोग सक्षम हैं वह स्वयं शौचालय बनवा सकते हैं। सरकार ऐसे सक्षम लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आव्हान किया कि वह इस कार्य में अपना योगदान दें, जिससे जनपद को खुाले में शौचमुक्त किया जा सके। ग्राम प्रधान नीरज कुमार द्वारा पेयजल हेतु मीठे पानी की आपूर्ति कराने के लिए टीटीएसपी लगवाने की सराहना की। कुछ ग्रामीणों द्वारा जलनिगम के अवैध कनेक्शन की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता जलनिगम को निर्देश दिये कि एक टीम भेजकर ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करायें। उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों के बारे में ग्रामीणों से पूछा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिल रहा है तो अवगत कराया जाय। उन्होंने 14वें वित्त आयोग से हुए कार्यों के अन्तर्गत इण्टरलोकिंग खरंजा, केसीडेऊन, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगों को लाभ, राशन वितरण, विद्युत आपूर्ति के संबंध में सीधे संवाद किया। ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक रूप से शमशान घाट के लिए रास्ता उपलब्ध कराने के संबंध में अवगत कराया गया, जिस पर डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिये कि ग्रामा समाज की भूमि का नामांकन करायें तथा कब्जा करने वालों के विरूद्ध मुकद्दमा दर्ज कराया जाय। इसी प्रकार दूसरी सार्वजनिक समस्या गांव में अवैध शराब विक्री, जुआ व सट्टा होने के संबंध में कराया गया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों के नाम गोपनीय रूप से अवगत करा दें जिससे ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। डीएम ने शौचालय निर्माण हेतु राजमिस्त्री प्रशिक्षण के लिए बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण कराने के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया। इसके बाद डीएम द्वारा नगला कल्लू स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों से संवाद करते हुए गांव में कराये जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली गई। प्रधानमंत्री आवास आंवटन, हैण्डपम्प रीबोर तथा स्वच्छ शौचालय निर्माण की प्रगति के बारे में पूछा उन्होंने कहा कि जो लोग शौचालय होने के बाबजूद घर से बाहर खुले में शौच जाते हैं तो निगरानी समिति सक्रिय होकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि खुले में शौच जाने से मक्ख्यिों द्वारा गन्दगी घर में आती है, जिससे पेट संबंधी बीमारियां अधिक होती है। इस पर डीएम ने उपस्थित महिलाओं से आव्हान किया कि उनके घर से जो शौच को बाहर जायें तो उसे खाना बनाकर नहीं दें, जिससे उन्हें  इस गन्दी आदत से छुटकारा मिलेगा गांव में 14वें वित्त आयोग से इण्टरलोकिंग खरंजा निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति जानी। बच्चों में पढ़ाइ के स्तर की जानकारी ली। इस गांव में भी जुआ व सट्टा होने की शिकायत की गई इस पर एसएसपी बबलू ने कहा कि इन बुराइयों से बचने के लिए अपने बच्चे, वृद्ध व जवानों को रोके टोके जिससे वे मान जाय, यदि नहीं मानते हैं तो थाना में अवगत कराये, जिससे ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा सके। उन्होंने संबंधित प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिये कि ऐसे लोगों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। निरीक्षण के दौरान एसएसपी बबलू कुमार, एसडीएम उपमा पाण्डेय, पीडी आरके त्रिवेदी, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, सीएमओ डॉ. शेर सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।  

Read More

पानीपत से आगरा टेंकर में भकर ले जा रहे थे  पुलिस ने पकड़ी गई शराब की कीमत 30 लाख रुपये बताई मथुरा(विनोद चौधरी)। रिफाइनरी पुलिस व स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए 440 अवैध अंग्रेजी शराब की पेटी अरूणाचल व उत्तराखंड प्रदेश मार्का सहित तीन युवकों को पकड़ा। यह शराब को पानीपत से आगरा ले जा रहे थे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी बबलू कुमार द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब मुखबिर द्वारा स्वट टीम प्रभारी हरविंदर मिश्रा को बताया कि एक आयशर टेंकर में लाखों रुपये की अवैध शराब भरी हुई है। यह पानीपत से आगरा जा रहा है। सूचना मिलते ही स्वाट टीम प्रभारी अपने उप निरीक्षक प्रदीप कुमार व रिफाइनरी थाना के कार्यवाहक प्रभारी सत्यवीर सिंह अपनी अपनी टीमों के साथ टाउनशिप तिराहे के पास पहुंचकर  चैकिंग करने लगे। इसी दौरान एक केंटर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोक चैकिंग की तो केंटर के अंदर 240 पेटी उत्तराखंड और 200 पेटियां अरुणाचल मार्का छिपा कर रखी हुई थी। पुलिस ने केंटर में बैठे तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम संदीप पुत्र प्रेम सिंह निवासी कालका तहसील, थाना इशराना जिला पानीपत हरियाणा   व संदीप और विजय बताए। इन लोगों ने जो आधार कार्ड दिखाया था वह फर्जी था। केंटर में फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई थी। इस संबंध में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि यह शराब पानीपत से आगरा जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत 30 लाख रुपये बताई। 

Read More

जघन्य अपराधियों को सभ्य समाज में जीने का अधिकार नहीं होली गेट से विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा तक  मथुरा(विनोद चौधरी)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में 8 साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत के विरोध में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी मथुरा द्वारा होली गेट से विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रकट किया गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रही महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालू अग्रवाल ने कहा कि जिस तरीके से 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई है उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। हैवानियत की हद पार करने वाले बलात्कारियों को तुरंत फांसी की सजा होनी चाहिए। ऐसे जघन्य अपराधियों को सभ्य समाज में 1 दिन भी जीने का अधिकार नहीं है। पिछले दिनों हुई घटनाओं से सबक ना लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार ऐसे जघन्य  अपराधियों के प्रति संवेदनहीन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान की बात तो करते हैं, लेकिन इस सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बच्चियां ही है। बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले इरफान और हाफिज को तुरंत फांसी होनी चाहिए नहीं तो बलात्कारी और अराजक तत्वों के खिलाफ महानगर महिला कांग्रेस कमेटी सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती कृष्णा शर्मा, लता दुबे, मंजू ठाकुर, मीरा शर्मा, विमलेश, तारा देवी, उर्मिला शर्मा, नीता कुशवाहा, अख्तरी बानो,  जग्गो माहौर, कमला देवी, संतोष कुलश्रेष्ठ, पंकज गौड़, अरुणा गौड़, ज्ञानेश्वरी, विमला, बबीता माहौर, लक्ष्मी माहौर, जगवती, सावित्री, नूरजहां बेगम आदि महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। जनपद के वृंदावन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बाद स्थानीय पुलिस ने असामाजिक तत्व एवं अपराधियों पर शिकंजा कशना  शुरू कर दिया है। बीतीरात चेकिंग के दौरान बांके बिहारी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक धीरज कुमार ने हरिनिकुंज चौराहा से संदिग्ध अवस्था में एक युवक को हिरासत में लिया है। जामा तलाशी में पुलिस ने युवक के कब्जे से एक चोरी का मोबाइल एवं एक चाकू बरामद किया है। पकड़ा गये युवक ने अपना नाम विष्णु पुत्र मायाराम कोली निवासी फिरोजाबाद बताया है, पुलिस ने आरोपी का चालन कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।  

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। थाना वृंदावन के अंतर्गत चैतन्य विहार क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है । वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार चैतन्य विहार स्थित पंचकूला के समीप से बीतीरात्रि कक्षा नौवीं की छात्रा अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि एक फोन कॉल आई थी । जिसके बाद किशोरी घर से गायब हो गई। परिजनो के अनुसार कोई उनकी नावालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। किशोरी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही एक मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है। माना जा रहा है कि फोन से बात करने के बाद ही किशोरी किसी के साथ घर से चली गई है। फिलहाल पुलिस पीड़ित की तहरीर व मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है ।  

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। बच्चों में छिपी प्रतिभा को को निखारने के लिए माइटी डांस एकेडमी के द्वारा चलाए जा रहे समर कैंप का समापन सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के मध्य संपन्न हुआ। अंतिम दिन बच्चों ने चित्रकारी गायन एवं नृत्य के अलावा गिटार वादन में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। शिक्षाविद शम्भू चरण पाठक ने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत होती है। समय-समय पर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन होना अति आवश्यक है। संजीव सिंह ने कहा कि बच्चों के रचनात्मक विकास के लिए समर कैंप अहम भूमिका निभाते हैं। वही निदेशक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों के अंदर असीम प्रतिभाएं छुपी हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को उभारने का प्रबल माध्यम होते हैं। यदि समय पर  बच्चों को अपनी प्रतिभाओं को निखारने का मौका दिया जाए तो यह नन्ही प्रतिभाएं भविष्य के स्टार साबित हो सकते हैं। इस अवसर पर प्रणव अग्रवाल, मनीष पंडित, विष्णु गोला ,प्रदीप मुखर्जी, राज अग्रवाल, विवेक गौतम ,राघव भारद्वाज, हित शरण अग्रवाल, रमन सिंह ,अर्जुन सिंह चौधरी, मनीष शर्मा ,गोपाल शर्मा आदि थे

Read More

12 किलो पॉलिथिन जप्त, 3 दुकानदारों से वसूला जुर्माना मथुरा(सतपाल सिंह)। वृंदावन तीर्थनगरी में पॉलिथिन प्रतिबंध अभियान के तहत सोमवार को एक बार फिर नगर निगम प्रशासन द्वारा पॉलिथिन पकड़ो अभियान चलाया गया। अभियान में अधिकारियों ने 12 किलो पॉलिथिन जप्त करने के साथ 6300 रुपये जुर्माना वसूला। अभियान की शुरुआत चुंगी चौराहा क्षेत्र से की। नगर निगम प्रशासन द्वारा पॉलिथिन पकड़ो अभियान की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों से पॉलिथिन हटाते भी दिखाई दिए। गोपाल पुत्र नंदकिशोर, नंदकिशोर पुत्र नंदलाल, कन्हैया पुत्र तुलसीराम की दुकान पर पॉलिथिन मिलने पर सभी से अलग-अलग 2100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान सर्राफा बाजार और छोटी सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं के पास से अधिकारियो ने पॉलिथिन जप्त की। इसको लेकर कुछ सब्जी विक्रेताओं ने अपना आक्रोश भी जताया। वहीं पुराना बजाजा में अभियान में कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, मुकेश शर्मा, चंचल कुमार गौतम, चंदन मौर्य, विष्णु सैनी, हरिदेव शर्मा, सुरेश चंद्र, कैलाशचंद्र दीक्षित, अशोक चौहान, गोविंद सिंह उपस्थित थे।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। राया कस्बे के गांव अनौड़ा में मेड़ को लेकर हुए विवाद में ग्रामीण की गोली मार कर हत्या करने के आरोपी रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने सोमवार के दिन न्यायालय में पेश किया वहां से जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बंदूक को भी बरामद कर लिया है। गांव में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात कर दी है। बतातें चले कि कि रविवार के दिन गांव अनौड़ा निवासी रामवीर सिंह का मेड़ को लेकर गांव के ही रिटायर्ड फौजी आनंद मोहन से झगड़ा हो गया, जिसको लेकर आनंदमोहन ने अपनी लाईसेंसी बन्दूक से रामवीर सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी ने थाना राया में रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी के खिलाफ  दर्ज करा दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना के बाद ही हत्यारोपी रिटायर्ड फौजी आनंद मोहन को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार के दिन हत्यारोपी रिटायर्ड फौजी आनंदमोहन को न्यायालय में पेश किया वहां से उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। आरोपी महिला की भी तलाश की जा रही है।   

Read More

मथुरा(विनोद चौधरी)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकारो की जनविरोधी नीतियों व झूठे आश्वासनों के विरोध में भाजपा सरकारों की पोल खोल खोलने के लिए ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस सम्मेलन छाता ब्लॉक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। पूर्व नेता विधान मंडल दल के प्रदीप माथुर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ जमीनी सक्रिय कार्यकर्ताओं का पटुका पहनाकर कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में उपस्थित आम जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार जनविरोधी है। इसकी कथनी और करनी मे बड़ा अंतर है। ये सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करके अपना उल्लू सीधा करने वाली सरकार है। इसकी नीतियों से देश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। देश का सर्वांगीण विकास कांग्रेस की सरकारो ने किया है। जिस देश मे जहां आजादी के बाद सुई तक नही बनती थी वहां चंदयान, मिसाईलै, जहाज बनने लगे।  इस दौरान पीसीसी सदस्य विनेश सनवाल, पं महेद्र प्रताप गौतम, शयाम बिहारी पालीवाल, सावित्री सिंह एड, पं. तपेश गौतम, आसिफ  कुरैशी, जुबैर कुरैशी, महेश महावर, दीवान सिंह, पं. सुनील उपाध्याय, अनुराधा वशिष्ठ, महेद्र मंगला, मधु श्रीवास्तव  जितेंद्र भारती, दुलीचंद्र शर्मा, प्रेम सिंह, छिददी लाल, इकराम कुरैशी, विमल सहाय, खेमकरन, जगदीश सिंह, तेज प्रताप सिंह, अब्दुल सततार, प्रकाश चंद्र वर्मा, राजेद्र भटनागर, एड कृष्णकांत सिंह सुशील भटनागर, ऋषि शर्मा, बंटी सिददकी, नीरज बालमीकि, रीतेश सनवाल, अजीत सिंह, विजयपाल सिंह रामबाबू चौहान, अनिल कुमार, मनोज कुमार, रविद्र सिंह, अर्जून सिंह, तुलाराम बघेल, टीकाराम बघैल, सहित बहुत बडी संख्या मे अन्य कांग्रेस जन भी मौजूद थे।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More