देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। राया कस्बे के गांव अनौड़ा में मेड़ को लेकर हुए विवाद में ग्रामीण की गोली मार कर हत्या करने के आरोपी रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने सोमवार के दिन न्यायालय में पेश किया वहां से जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बंदूक को भी बरामद कर लिया है। गांव में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात कर दी है। बतातें चले कि कि रविवार के दिन गांव अनौड़ा निवासी रामवीर सिंह का मेड़ को लेकर गांव के ही रिटायर्ड फौजी आनंद मोहन से झगड़ा हो गया, जिसको लेकर आनंदमोहन ने अपनी लाईसेंसी बन्दूक से रामवीर सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी ने थाना राया में रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज करा दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना के बाद ही हत्यारोपी रिटायर्ड फौजी आनंद मोहन को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार के दिन हत्यारोपी रिटायर्ड फौजी आनंदमोहन को न्यायालय में पेश किया वहां से उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। आरोपी महिला की भी तलाश की जा रही है।













Related Items
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
ललन सिंह का भाजपा पर तंज: 3 राज्यों की जीत से मनोबल ऊंचा इसलिए कर रहे लोकतंत्र की हत्या
पोशाक कारोबारी की पत्नी की हत्या, कारोबारी की हालत गंभीर