BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ललन सिंह का भाजपा पर तंज: 3 राज्यों की जीत से मनोबल ऊंचा इसलिए कर रहे लोकतंत्र की हत्या

पटना। जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 3 राज्यों की जीत से भाजपा का मनोबल ऊंचा है, इसलिए लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता लोकतंत्र प्रेमी है, लोकतंत्र पर विश्वास करती है।

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान जब सुशील मोदी के जदयू के अध्यक्ष हटाए जाने के संबंध में सिंह से पूछा गया तो उन्होंने भड़कते हुए कहा कि सुशील मोदी का नीतीश कुमार से पर्सनल बात हुआ होगा। तभी वो ऐसा कयास लगा रहे हैं। नीतीश कुमार से सुशील मोदी का बहुत नजदीकी रिश्ता रहा होगा। नीतीश कुमार से उनकी बात हुई होगी तभी वो ऐसा कह रहे हैं। नीतीश कुमार की बात भी सुशील मोदी ही जान रहे।

भाजपा की तरफ से इंडिया गठबंधन पर उठाए जा रहे सवाल पर सिंह ने कहा कि गठबंधन में ऑल इज वेल है। जो लोग भी सवाल उठा रहे हैं, वो कोई ज्योतिषी नहीं हैं। 3 सप्ताह में सभी सीटों का बंटवारा होगा, कहीं कोई समस्या नहीं है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की तरफ से जदयू का राजद में विलय के बयान पर जदयू अध्यक्ष ने कहा कि उनको अपना टीआरपी हासिल करना है, इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं। उनकी बातों का कोई मतलब नहीं रहता है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More