BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पोशाक कारोबारी की पत्नी की हत्या, कारोबारी की हालत गंभीर

मथुरा। महानगर के हाईवे क्षेत्र में बदमाशों ने बडे पोशाक कारोबारी के घर में घुस कर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय घर के अंदर पोशाक व्यापारी और उनकी पत्नी ही थीं। बेटा और बहू तीर्थ यात्रा पर बाहर गये हुए थे। जब वारदात की सूचना मिली तो दंपति को गंभीर अवस्था में लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने 56 वर्षीय पोशाक कारोबारी की पत्नी कल्पना अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया। 58 वर्षीय कृष्णा अग्रवाल को गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया था। कृष्णा अग्रवाल धर्म नगरी के प्रसिद्ध पोशाक कारोबारी हैं उन्हें मुकुट वालों के नाम से भी लोग जानते हैं। घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसएसपी शैलेश पांडेय ने घटना स्थल का संघन निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये। इस दौरान पुलिस को पता चला कि बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल ले गये हैं। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि हाईवे क्षेत्र में एक मकान के अंदर एक दंपति के चोटिल होने और उनको यहां से हॉस्पिटल ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। हॉस्पिटल में महिला की मृत्यु हो गई और पुरुष का इलाज चल रहा है। यह हत्या का मामला लग रहा है। किन कारणों से हुई है, इसको लेकर अभी छानबीन चल रही है। दोनों पति पत्नी बीती रात मकान में अकेले थे। इनके घर में और कोई नहीं था। अभी अज्ञात में यह प्रकरण है। हमारी पुलिस टीमें लगी हुई हैं। क्राइम ब्रांच की दो, सर्विलांस की टीम, तीन थानों की पुलिस, कुछ छह टीमें इस घटना के खुलासे में जुटी हैं। जल्द ही इस घटना का हम खुलासा करेंगे और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे। अभी कुछ भी कोई बताने की स्थिति में नहीं है। जो भी तथ्य सामने आएंगे तत्काल कार्यवाही की जाएगी। वारदात का शिकार हुआ परिवार वृंदावन में रहता था। कुछ समय पहले ही उन्होंने हाइवे क्षेत्र में विकसित हुई गुरु कृपा विलास कॉलोनी में मकान बनाया था।

व्यापारियों ने जताया घटना पर रोष
घटना का शिकार हुआ परिवार धोली प्याऊ वाले शिव शंकर सेठ की पुत्री का ससुराल पक्ष है और मृतक महिला उनकी समधिन कल्पना अग्रवाल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में शहर के व्यापारी और भारतीय जनता पार्टी के नेता पहुंच गए। शहर की गेट बंद कॉलोनी में हुई इस दुस्साहसिक घटना से शहर के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी महामंत्री सुनील अग्रवाल जिला महामंत्री अजय गोयल प्रमुख मुकुट व्यवसायी प्रदीप अग्रवाल आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर रोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर में चोरी लूटपाट आदि की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। लगता है पुलिस प्रशासन इस सबसे बेखबर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हत्या एवं लूटपाट से जुड़े अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं हुई तो मथुरा के व्यापारी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More