BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतरः प्रदीप माथुर

छाता ब्लाक में आयोजित कांग्रेस का पोल खोल सम्मेलन में पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया व पीसीसी सदस्य विनेश सनवाल एवं अन्य कांग्रेसी। मथुरा(विनोद चौधरी)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकारो की जनविरोधी नीतियों व झूठे आश्वासनों के विरोध में भाजपा सरकारों की पोल खोल खोलने के लिए ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस सम्मेलन छाता ब्लॉक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। पूर्व नेता विधान मंडल दल के प्रदीप माथुर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ जमीनी सक्रिय कार्यकर्ताओं का पटुका पहनाकर कर स्वागत किया गया।
सम्मेलन में उपस्थित आम जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार जनविरोधी है। इसकी कथनी और करनी मे बड़ा अंतर है। ये सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करके अपना उल्लू सीधा करने वाली सरकार है। इसकी नीतियों से देश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है।
देश का सर्वांगीण विकास कांग्रेस की सरकारो ने किया है। जिस देश मे जहां आजादी के बाद सुई तक नही बनती थी वहां चंदयान, मिसाईलै, जहाज बनने लगे। 
इस दौरान पीसीसी सदस्य विनेश सनवाल, पं महेद्र प्रताप गौतम, शयाम बिहारी पालीवाल, सावित्री सिंह एड, पं. तपेश गौतम, आसिफ  कुरैशी, जुबैर कुरैशी, महेश महावर, दीवान सिंह, पं. सुनील उपाध्याय, अनुराधा वशिष्ठ, महेद्र मंगला, मधु श्रीवास्तव  जितेंद्र भारती, दुलीचंद्र शर्मा, प्रेम सिंह, छिददी लाल, इकराम कुरैशी, विमल सहाय, खेमकरन, जगदीश सिंह, तेज प्रताप सिंह, अब्दुल सततार, प्रकाश चंद्र वर्मा, राजेद्र भटनागर, एड कृष्णकांत सिंह सुशील भटनागर, ऋषि शर्मा, बंटी सिददकी, नीरज बालमीकि, रीतेश सनवाल, अजीत सिंह, विजयपाल सिंह रामबाबू चौहान, अनिल कुमार, मनोज कुमार, रविद्र सिंह, अर्जून सिंह, तुलाराम बघेल, टीकाराम बघैल, सहित बहुत बडी संख्या मे अन्य कांग्रेस जन भी मौजूद थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More