देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreवृन्दावन(जहीर आलम)। जनपद के वृंदावन कोतवाली के रमणरेती क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने इस्कॉन मंदिर जाते भक्त को सरेराह गोली मारकर पुलिस को चुनौती दे डाली। अज्ञात बदमाश युवक को गोली मारकर फरार हो गये। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नयति अस्पताल उपचार के लिये भर्ती कराया है। जहा उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार परिक्रमा मार्ग स्थित राधे श्याम आश्रम के समीप रहने वाले नंदू जोशी (40) पुत्र यशोमति जोशी शाम करीब 7 बजे अपनी स्कूटी से एमवीटी गेस्टहाउस होते हुए भजन कीर्तन करने जा रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए अज्ञात लोगों ने नंदू पर फायर कर दिया। जिसमे गोली नंदू के छाती में लगी। गोली की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गयी। वही घटना को अंजाम देकर बदमाश आसानी से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लहूलुहान हालत में नयति अस्पताल भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। वही सूचना पर सीओ सदर राकेश सिंह एवं इंस्पेक्टर वृन्दावन सुबोध कुमार सिंह भी नयति अस्पताल घायल के पूछताछ करने पहुंचे। पुलिस के अनुसार वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी में कैद बतायी गयी है। इधर घायल नंदू ने भी हमलावरों को पहचानने की बात कही है। मामले में पीड़ित पक्ष से अभी तक तहरीर नही दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगाल कर हमलावरों की तलाश जुटी है।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य