BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रोटरी क्लब ऑफ वृंदावन हेरिटेज के अध्यक्ष नवीन चौधरी गोल्डन अवार्ड से सम्मानित

रोटरी क्लब ऑफ वृंदावन हेरिटेज के अध्यक्ष नवीन चौधरी गोल्डन अवार्ड से सम्मानितवृन्दावन(जहीर आलम) रोटरी क्लब ऑफ वृंदावन हेरिटेज के अध्यक्ष नवीन चौधरी को कानपुर  मंडल के अवॉर्ड नाइट आभार उत्सव कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर गोल्डन अवार्ड से सम्मानित किया गया। कानपुर स्थित मर्चेंट चेंबर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष भर  किए गए विभिन्न सेवाकार्यों के लिए 6 अन्य अवार्ड से नवाजा गया। ये सभी अवार्ड रोटरी क्लब वृंदावन हेरिटेज के अध्यक्ष नवीन चौधरी ने ग्रहण किये।

 आभार उत्सव समारोह में रोटरी क्लब के गवर्नर विनय अस्थाना ने अध्यक्ष नवीन चौधरी को सम्मानित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य कई देशों में अनेकों सेवा कार्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने बताया  कि रोटरी क्लब वृंदावन हेरिटेज ने अपने 2 वर्ष की स्थापना में ही समाज सेवा के क्षेत्र में कयी आयाम स्थापित किए हैं। 

अध्यक्ष नवीन चौधरी के कार्यकाल में उनकी टीम ने  गोल्डन अवार्ड सहित 6 अवार्ड मिलना उनकी कार्यशैली और सेवाभावी कार्यों का परिणाम है। धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त करते हुए नवीन चौधरी ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2017 18 में पोलियो कैंप, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, दरिद्रनारायण सेवा, के अलावा शिक्षा क्षेत्र में भी कई कार्य किए हैं जिनमें समाज और राष्ट्र को नई दिशा मिली है । हर्ष व्यक्त करने वालों में अजय गौतम, भरत शर्मा, बॉबी वर्मा, जॉनी भाटिया, मुकुल वार्ष्णेय, अतुल गोयल, देवेंद्र शर्मा, अनूप शर्मा , गिरधारी लाल, अर्जुन गोस्वामी, मुकुंद शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, आदि थे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More