देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
12 किलो पॉलिथिन जप्त, 3 दुकानदारों से वसूला जुर्मानामथुरा(सतपाल सिंह)। वृंदावन तीर्थनगरी में पॉलिथिन प्रतिबंध अभियान के तहत सोमवार को एक बार फिर नगर निगम प्रशासन द्वारा पॉलिथिन पकड़ो अभियान चलाया गया। अभियान में अधिकारियों ने 12 किलो पॉलिथिन जप्त करने के साथ 6300 रुपये जुर्माना वसूला।
अभियान की शुरुआत चुंगी चौराहा क्षेत्र से की। नगर निगम प्रशासन द्वारा पॉलिथिन पकड़ो अभियान की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों से पॉलिथिन हटाते भी दिखाई दिए। गोपाल पुत्र नंदकिशोर, नंदकिशोर पुत्र नंदलाल, कन्हैया पुत्र तुलसीराम की दुकान पर पॉलिथिन मिलने पर सभी से अलग-अलग 2100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान सर्राफा बाजार और छोटी सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं के पास से अधिकारियो ने पॉलिथिन जप्त की। इसको लेकर कुछ सब्जी विक्रेताओं ने अपना आक्रोश भी जताया। वहीं पुराना बजाजा में अभियान में कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, मुकेश शर्मा, चंचल कुमार गौतम, चंदन मौर्य, विष्णु सैनी, हरिदेव शर्मा, सुरेश चंद्र, कैलाशचंद्र दीक्षित, अशोक चौहान, गोविंद सिंह उपस्थित थे।













Related Items
खड़गे ने ऑनलाइन क्राउड फंडिंग अभियान 'डोनेट फॉर देश' लॉन्च किया
जल जीवन शक्ति अभियान की बैठक संपंन
इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग से होगी प्रदूषण रहित डिलीवरी, जानिए क्या है शून्य अभियान