BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डांसिंग समर कैंप के समापन, बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

डांसिंग समर कैंप के समापन, बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन वृन्दावन(जहीर आलम)। बच्चों में छिपी प्रतिभा को को निखारने के लिए माइटी डांस एकेडमी के द्वारा चलाए जा रहे समर कैंप का समापन सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के मध्य संपन्न हुआ। अंतिम दिन बच्चों ने चित्रकारी गायन एवं नृत्य के अलावा गिटार वादन में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया।
शिक्षाविद शम्भू चरण पाठक ने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत होती है। समय-समय पर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन होना अति आवश्यक है। संजीव सिंह ने कहा कि बच्चों के रचनात्मक विकास के लिए समर कैंप अहम भूमिका निभाते हैं।
वही निदेशक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों के अंदर असीम प्रतिभाएं छुपी हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को उभारने का प्रबल माध्यम होते हैं। यदि समय पर  बच्चों को अपनी प्रतिभाओं को निखारने का मौका दिया जाए तो यह नन्ही प्रतिभाएं भविष्य के स्टार साबित हो सकते हैं। इस अवसर पर प्रणव अग्रवाल, मनीष पंडित, विष्णु गोला ,प्रदीप मुखर्जी, राज अग्रवाल, विवेक गौतम ,राघव भारद्वाज, हित शरण अग्रवाल, रमन सिंह ,अर्जुन सिंह चौधरी, मनीष शर्मा ,गोपाल शर्मा आदि थे

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More