देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जघन्य अपराधियों को सभ्य समाज में जीने का अधिकार नहींहोली गेट से विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा तक
मथुरा(विनोद चौधरी)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में 8 साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत के विरोध में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी मथुरा द्वारा होली गेट से विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रकट किया गया।
कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रही महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालू अग्रवाल ने कहा कि जिस तरीके से 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई है उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। हैवानियत की हद पार करने वाले बलात्कारियों को तुरंत फांसी की सजा होनी चाहिए। ऐसे जघन्य अपराधियों को सभ्य समाज में 1 दिन भी जीने का अधिकार नहीं है। पिछले दिनों हुई घटनाओं से सबक ना लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार ऐसे जघन्य अपराधियों के प्रति संवेदनहीन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान की बात तो करते हैं, लेकिन इस सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बच्चियां ही है। बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले इरफान और हाफिज को तुरंत फांसी होनी चाहिए नहीं तो बलात्कारी और अराजक तत्वों के खिलाफ महानगर महिला कांग्रेस कमेटी सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती कृष्णा शर्मा, लता दुबे, मंजू ठाकुर, मीरा शर्मा, विमलेश, तारा देवी, उर्मिला शर्मा, नीता कुशवाहा, अख्तरी बानो, जग्गो माहौर, कमला देवी, संतोष कुलश्रेष्ठ, पंकज गौड़, अरुणा गौड़, ज्ञानेश्वरी, विमला, बबीता माहौर, लक्ष्मी माहौर, जगवती, सावित्री, नूरजहां बेगम आदि महानगर महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।













Related Items
सांवरिया सेठ का संबंध मीरा बाई से है
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा