देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गांवों में जन चौपाल लगाकर डीएम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया
जिलाधिकारी ने सैदपुर, न0 कल्लू व मुजाहिदपुर ग्रामों का निरीक्षण किया
खुले में शौचमुक्त के लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी
मथुरा(सतपाल सिंह)। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने तहसील महावन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्यें सुनने के बाद अपरान्ह में ग्राम कासिमपुर उर्फ सैदपुर, न0 कल्लू, मुजाहिदपुर पहुॅचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और जनहित कारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है अथवा नहीं की जानकारी ली।
ग्राम कासिमपुर उर्फ सैदपुर में ग्रामीणों ने जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि कुछ लोग इस तालाब में कूडा डालते हैं जिससे गन्दगी के साथ ही अतिक्रमण भी हो रहा है। इस पर डीएम ने कहा कि अतिक्रमण करने तथा कूडा डालने वालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर कार्यवाही की जाय। उन्होंने खुले में शौचमुक्त के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि जो लोग सक्षम हैं वह स्वयं शौचालय बनवा सकते हैं। सरकार ऐसे सक्षम लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आव्हान किया कि वह इस कार्य में अपना योगदान दें, जिससे जनपद को खुाले में शौचमुक्त किया जा सके।
ग्राम प्रधान नीरज कुमार द्वारा पेयजल हेतु मीठे पानी की आपूर्ति कराने के लिए टीटीएसपी लगवाने की सराहना की। कुछ ग्रामीणों द्वारा जलनिगम के अवैध कनेक्शन की शिकायत पर डीएम ने अधिशासी अभियंता जलनिगम को निर्देश दिये कि एक टीम भेजकर ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करायें। उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों के बारे में ग्रामीणों से पूछा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिल रहा है तो अवगत कराया जाय। उन्होंने 14वें वित्त आयोग से हुए कार्यों के अन्तर्गत इण्टरलोकिंग खरंजा, केसीडेऊन, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगों को लाभ, राशन वितरण, विद्युत आपूर्ति के संबंध में सीधे संवाद किया।
ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक रूप से शमशान घाट के लिए रास्ता उपलब्ध कराने के संबंध में अवगत कराया गया, जिस पर डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिये कि ग्रामा समाज की भूमि का नामांकन करायें तथा कब्जा करने वालों के विरूद्ध मुकद्दमा दर्ज कराया जाय। इसी प्रकार दूसरी सार्वजनिक समस्या गांव में अवैध शराब विक्री, जुआ व सट्टा होने के संबंध में कराया गया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों के नाम गोपनीय रूप से अवगत करा दें जिससे ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। डीएम ने शौचालय निर्माण हेतु राजमिस्त्री प्रशिक्षण के लिए बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण कराने के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया।
इसके बाद डीएम द्वारा नगला कल्लू स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों से संवाद करते हुए गांव में कराये जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली गई। प्रधानमंत्री आवास आंवटन, हैण्डपम्प रीबोर तथा स्वच्छ शौचालय निर्माण की प्रगति के बारे में पूछा उन्होंने कहा कि जो लोग शौचालय होने के बाबजूद घर से बाहर खुले में शौच जाते हैं तो निगरानी समिति सक्रिय होकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि खुले में शौच जाने से मक्ख्यिों द्वारा गन्दगी घर में आती है, जिससे पेट संबंधी बीमारियां अधिक होती है। इस पर डीएम ने उपस्थित महिलाओं से आव्हान किया कि उनके घर से जो शौच को बाहर जायें तो उसे खाना बनाकर नहीं दें, जिससे उन्हें इस गन्दी आदत से छुटकारा मिलेगा गांव में 14वें वित्त आयोग से इण्टरलोकिंग खरंजा निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति जानी। बच्चों में पढ़ाइ के स्तर की जानकारी ली।
इस गांव में भी जुआ व सट्टा होने की शिकायत की गई इस पर एसएसपी बबलू ने कहा कि इन बुराइयों से बचने के लिए अपने बच्चे, वृद्ध व जवानों को रोके टोके जिससे वे मान जाय, यदि नहीं मानते हैं तो थाना में अवगत कराये, जिससे ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा सके। उन्होंने संबंधित प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिये कि ऐसे लोगों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। निरीक्षण के दौरान एसएसपी बबलू कुमार, एसडीएम उपमा पाण्डेय, पीडी आरके त्रिवेदी, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, सीएमओ डॉ. शेर सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलाधिकारी भी बदले गए