BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलाधिकारी भी बदले गए

पटना, । बिहार में शनिवार शाम बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का तबादला किया गया। कई जिला के जिलाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, 2010 बैच के आईएएस अधिकारी राजकुमार को भोजपुर के जिलाधिकारी पद से स्थानांतरित करते हुए कम्फेड, पटना का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। शिवहर के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी पंकज कुमार को प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है तथा खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक नैय्यर इकबाल को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इसी तरह, जमुई के जिला पदाधिकारी राकेश कुमार को चकबंदी का निदेशक, मध्याह्न भोजन के निदेशक मिथिलेश मिश्र को लखीसराय का जिलाधिकारी, रोहतास के जिलाधिकारी नवीन कुमार को बिहार का राज्य परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, अररिया के जिलाधिकारी इनायत खान को सहयोग समितियां के निबंधक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नगर विकास और आवास विभाग के अपर सचिव अनिल कुमार यादव को श्रम संसाधन विभाग का अपर सचिव, निर्वाचन विभाग के अपर सचिव आनंद शर्मा को पंचायती राज का निदेशक तथा जितेंद्र गुप्ता को बिहार राज्य योजना पर्षद का संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके अलावा पंचायती राज के उप निदेशक विद्यानंद सिंह को योजना और विकास विभाग, अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग का निदेशक, किशनगंज के जिलाधिकारी तुषार सिंगला को बेगूसराय का जिलाधिकारी, अरवल के जिलाधिकारी वर्षा सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग का संयुक्त सचिव, मधेपुरा के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा को नि:शक्तता विभाग के निदेशक का दायित्व सौंपा गया है।

इसी तरह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक तरनजोत सिंह को मधेपुरा का जिलाधिकारी, राज परिवहन आयुक्त विशाल राज को किशनगंज का जिलाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव आरिफ अहसन को शेखपुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More