BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नौकरी का झांसा देकर विवाहिता को भगा ले जाने का लगाया आरोप

नौकरी का झांसा देकर विवाहिता को भगा ले जाने का लगाया आरोपवृन्दावन(जहीर आलम)। थाना वृंदावन के अंतर्गत राधारमण जी मंदिर क्षेत्र से विवाहिता को दर्शन कराने का झांसा देकर साथ भगा ले जाने का मामला प्रकश में आया है। आरोपी पहले तो पीड़ित को उसकी पत्नी वापस करने का दिलासा देता रहा लेकिन अब पत्नी के बदले 20 हजार रु की मांग कर रहा है। घटना को लेकर पीड़ित पति ने नामजद के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। बताते चलें कि राधारमण जी मंदिर क्षेत्र के समीप रावजी घेरा में विश्वजीत मंडल (40) अपनी पत्नी छटन मंडल (35) एवं दो पुत्रियों के साथ रहता है। विश्वजीत मंडल का आरोप है कि ग्राम सुनरख के छै शिखर निवासी महेश जो फोगला आश्रम के समीप बाइक में नंबर प्लेट लगाने का कार्य करता है, उसके घर आता जाता था। और अपनी शादी बंगाल की किसी लड़की से कराने की कहता था। आरोप है बीती 6 जून को महेश पीड़ित के घर पहुंचा और उसकी पत्नी छटन को दर्शन कराने एंव नौकरी दिलाने का झांसा देकर भगा ले गया। घटना की सूचना पर पीड़ित महेश के घर पहुंचा तो उसने पत्नी को वापस करने का आश्वाशन दिया। लेकिन कुछ दिन बाद महेश ने पत्नी के बदले 20 हजार रु की मांग कर डाली। पीड़ित का आरोप है महेश ने उसकी पत्नी को  कहीं छुपा रखा है।

वही पीड़ित पति पिछले 25 दिन से अपनी परिवार की तस्वीर हाथों में लिये पत्नी की तलाश में इधर से उधर ठोकरें खा रहा है। पीड़ित विश्वजीत मंडल ने कोतवाली में महेश के विरुद्ध  तहरीर दी है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More