BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(केके पाठक)। गुरूवार सुबह करीब आठ बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार महिला अस्पताल निरीक्षण के लिए पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों की लम्बी कतार देखी। उस दौरान अस्पताल में न तो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बसंत लाल अपने दफ्तर में मिले और न ही ओपीडी में कोई चिकित्सक दिखाई दिए। एडीएम को देख लाइन में लगे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अधिकारी से चिकित्सकों की लेट आने की बात कही।  गुरूवार सुबह 8.45 बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व रविंद्र कुमार महिला अस्पताल पहुंच गए। यहां मरीजों की कतार लगी थी। लेकिन न तो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बी.लाल अपने दफतर में थे और न ही ओपीडी में कोई चिकित्सक दिखाई दिया।  एडीएम को देख लाइन में लगे मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्द से कराह रहे मरीज और तीमारदारों ने बताया कि चिकित्सक अक्सर लेट आते है। ऐसे में कई बार मरीज की जान बचाने के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। एडीएम ने ऑपरेशन थियेटर, अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया जहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले। एडीएम रविंद्र कुमार ने बताया सीएमएस की घोर लापरवाही है वो उनके निलंबन की संस्तुति डीएम से करेंगे। इसके अलावा गैरहाजिर चिकित्सक डॉक्टर शोभावती, अनीता जिंदल, कृष्णा शर्मा और स्टॉफ के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। गैर हाजिर सीएमएस और डॉक्टर 9.30 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे।    

Read More

प्रधानमंत्री के कार्यान्वित कार्यक्रमों की अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न   मथुरा(सतपाल सिंह)। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कल्याण आयोग भारत सरकार के सदस्य (केन्द्रीय राज्यमंत्री स्तर) सरदार मंजीत सिंह राय ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में प्रधानमंत्रीजी के कार्यान्वित कार्यक्रमों के तहत 15 नये बिन्दुओं पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, जिससे आम जनता को पूरा लाभ मिले। उन्होंने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए चलायी जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों से कहा कि इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सदस्य ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्ले ग्रुप स्कूलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे, जिससे गरीब लोगों के बच्चे भी प्ले ग्रुप जैसे वातावरण में पढ़ सकें। उन्होंने समेकित बाल विकास विभाग, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, उद्योग विभाग, बैंकिंग तथा विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों से कहा कि आमजनता की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहें, जिससे गरीब लोगों को वास्तविक रूप से लाभ मिल सके।   बैठक में डिप्टी कलेक्टर हरीशंकर यादव, समाज कल्याण अधिकारी करूणेश त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रेखा रानी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जयवीर सिंह, बैंकिंग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह थाना बलदेव क्षेत्र के माइल स्टोन 146 पर नोएडा से आगरा जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित हो साइन बोर्ड से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार महिला व एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग भी घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।   प्राप्त जानकारी के अनुसार बलदेव थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 146 पर बुधवार की सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही स्विफ्ट कार संख्या एमएच 02 ईआर 4347 अनियंत्रित होकर सड़क के सहारे लगे साइन बोर्ड से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार देवसखी पत्नी अशोक प्रसाद निवासी डी2/175 गली नंबर 4 सोनिया बिहार नई दिल्ली व चार वर्षीय बालक हंस की मौत हो गयी। वहीं एक बच्चा, प्रदीप, अशोक व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह व पीआरवी ने हादसे के घायलों को अस्पताल भेज दिया। 

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह) ।   जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने अवगत कराया है कि शासनादेश के अनुसार लेखपालों की हड़ताल अवधि में जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने हेतु जांचकर संस्तुति प्रमाण पत्र निर्गतकर्ता अधिकारी को अग्रसारित करने के लिए लेखपाल के साथ-साथ ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी अथवा अन्य समकक्ष किसी कार्मिक को अधिकृत करने के लिए जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र राजस्व अनुभाग के शासनादेश में निर्धारित समयसीमा में ही निर्गत किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। डीएम ने बताया कि शासन द्वारा लेखपालों की हड़ताल को एस्मा के अन्तर्गत 6 माह के लिए निषिद्ध कर दिया गया है। इस संबंध में उन्होंने राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि यदि कोई लेखपाल कार्य नहीं करता है तो उसकी रिपोर्ट संबंधित उप जिलाधिकारी को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।  उन्होंने बताया कि विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है जो माह जुलाई/अगस्त तक चलेगी। शैक्षिण संस्थाओं में प्रवेश हेतु जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्रों की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए लेखपाल हड़ताल अवधि में जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने हेतु जांचकर संस्तुति प्रमाण पत्र निर्गतकर्ता अधिकारी को अग्रसारित करने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं संबंधित राजस्व निरीक्षक को अधिकृत किया गया है।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। कोतवाली इलाके के परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीब करोरी आश्रम की गौशाला के कमरे में पंखे से शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मीचे उतार कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। म्रतक मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार आगरा के नगला बेल के रहने वाले 42 वर्षीय सुमीत कुमार सिंह दूध की डेयरी कारोबारी बताए गए हैं। जो पिछले कई माह से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे । जिस कारण उनका  उपचार आगरा के  सिनर्जी हॉस्पिटल में चल रहा था। परिजनों के अनुसार सुमीत कुमार 2 जुलाई की रात 2:00 बजे घर से निकल गये। जिसके बाद परिजनों के द्वारा 3 जुलाई को थाना बरहन में गुमसुदगी दर्ज करायी गयी। 3 जुलाई की शाम 6:00 बजे सुमीत कुमार इस्कॉन मंदिर के समीप लावारिश अवस्था मे घूमते हुए  दलबीर सिंह नामक ड्राइवर को मिले। परेशान हाल सुमीत की मदद का इरादा दिल में लिए दलवीर सिंह उन्हें बाबा नीब करौली आश्रम लेकर पहुंचे जहां आश्रम के प्रबंधक शिव कुमार सिंह कोई आईडी न होने के चलते आश्रम में रखने से मना कर दिया। जिसके बाद आज सुबह एक बार पुनः ड्राइवर दलवीर सिंह उन्हें आश्रम लेकर पहुंचे जहां सुमित ने अपने परिवार वालों का नंबर देकर संतुष्ट किया। सुबह लगभग 10 बजे  आश्रम के प्रबंधक शिवकुमार सिंह ने परिजनों को सुमीत के आश्रम में होने की जानकारी दी। और सुमीत को आश्रम में रख लिया। इधर सूचना पर सुमित के  भाई मुन्ना सिंह साले कपिल ससुर नरसिंह पाल, पत्नी सलोनी ,एवं पुत्र कान्हा के साथ अन्य परिवारीजन दोपहर 2:00 बजे आश्रम में पहुंच गए। घर से निकले सुमीत को  वापस लेने की आस में आए परिजनों को उस समय झटका लगा। जब आश्रम में आई पुलिस ने  गौशाला के कमरे से फांसी के फंदे पर झूलते सुमीत के शव को नीचे उतारा। यह नजारा देख परिवारीजनों के  पैरों तले जमीन निकल गई। मृतक की पत्नी, बहन, भाई के साथ पुत्र शव पर काफी देर तक विलाप करते रहे। म्रतक की पत्नी काफी देर तक शव से लिपट कर रोती रही ।इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। मथुरा वृंदावन नगर के वार्ड संख्या 44 में आज सुबह डेढ़ सौ मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास  नगर आयुक्त समीर वर्मा एवं मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधू एवं क्षेत्रीय पार्षद लीलाधर के द्वारा संयुक्त रूप से विधिविधानपूर्वक किया गया। नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद वृंदावन में आज आखिरकार विकास कार्यों की शुरुआत हो ही गयी। बुधवार को वार्ड संख्या 44 स्थित हैजा अस्पताल के पीछे नाले से लेकर हजारीमल  क्रिकेट ग्राउंड तक के लगभग डेढ़ सौ मीटर लंबाई के 23 लाख की लागत से बनने वाले  इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधू ने नारियल फोड़कर किया। इससे पूर्व आचार्य विवेक भारद्वाज के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य मार्ग का शिलान्यास डॉ मुकेश आर्य बंधू नगर आयुक्त समीर वर्मा एवं क्षेत्रीय पार्षद लीलाधर के द्वारा विधिविधानपूर्वक संपन्न कराया। वही मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधू ने नारियल फोड़कर मार्ग का शिलान्यास किया। नगर आयुक्त समीर वर्मा ने विकास कार्यों का आगाज करते हुए डेढ़ सौ मीटर इंटरलॉकिंग सड़क के संबंध में जानकारी दी । वही आगामी समय में नगर में होने वाले विकास कार्यों के संबंध में मेयर डॉक्टर मुकेश आर्य बंधू ने विस्तार से बताया। इस अवसर पर पार्षद जय शर्मा कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता नोडल अधिकारी संजीव तिवारी लाखन सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

Read More

सौंख(अनिल कुमार)। प्रधानमंत्री के महत्वाकांशी योजना स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर पंचायत द्वारा कस्बा में कूडेदान वितरण कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन भरतसिंह द्वारा कूडेदान वितरित कर किया। इसके बाद कार्यालय कर्मचारियों द्वारा सीमंेट रोड स्थित घर-घर जाकर कूडेदान वितरित किये। इस मौके पर चेयरमैन भरतसिंह ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा कस्बा के नागरिकों को दो प्रकार के कूडेदान वितरित कियेे है। और कस्बा को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। इस मौके पर सभासद बिल्ला सिंह, नीरज शर्मा, संजू पण्डित, कार्यालय सहायक हरेन्द्र सिंह, संजय अग्रवाल, चेतनसिंह आदि उपस्थ्ति रहे।  

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। फरह गांव सलेमपुर में दलित की बारात निकासी के दौरान हुई मारपीट के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार बुधवार को गांव पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से सीधे बात की। पीड़ित परिवार ने एसएसपी को अपनी आपबीती सुनाई। इस मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने सीओ रिफाइनरी को सौंपी है। इस प्रकरण में पीड़ित की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विदित रहे कि थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में सोमवार को बसंतकुंज गोवर्धन चौराहा मथुरा निवासी नेमसिंह अपने बेटे अजय की बारात लेकर आया था, जहां रामस्वरूप की लड़की के साथ अजय की शादी होनी थी। बारात चढ़ाई के दौरान गांव के कुछ युवकों ने किसी बात को लेकर बारातियों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।   

Read More

राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप डीएम से की मुलाकात  मथुरा(विनोद चौधरी)। रालोद कार्यकर्ताओं ने आज किसानों के समर्थन में बैलगाड़ी पर बैठकर कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया तथा बिजली मूल्यों पर हुई वृद्धि को लेकर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।  बुधवार ज़िलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल ज़िला-मथुरा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व नेतागण द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली दरों में 260 से 350 तक की वृद्धि के विरोध में टैंक चौराहे से बैल गाड़ियों में बैठ ज़िला मुख्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए उसके उपरांत डीएम सर्वज्ञराम मिश्र से मुलाकात की।  इस अवसर पर रालोद ज़िला मथुरा प्रभारी मथुरा एव पूर्व विधायक अजय पाल तोमर, राजेंद्र सिकरवार, रोहित प्रताप, मुकेश प्रधान, बच्चन सिंह, रविंद्र नरवार, राजपाल भरनगर, सुरेश भगत, बाबूलाल प्रधान, चौधरी जयपाल सिंह, ताराचंद गोस्वामी, देशराज सिंह, दिलीप चौधरी,यदुवीर सिसोदिया, ओमप्रकाश चौटाला, रामरस पाल पुनिया,क़ायम कुरेशी, डॉक्टर रवि माहुर, हरवीर चौधरी, मनोज चौधरी आदि रालोद कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवम नेतागण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  

Read More

राशनकार्ड से छूटे पात्र व्यक्ति 10 जुलाई तक आवेदन करें   मथुरा(सतपाल सिंह)। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र के अनुसार जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत अन्त्योदय लाभार्थियों को 35 कि0ग्रा0 खाद्यान्न, जिसमें 20 कि0ग्रा0 गेंहूॅ तथा 15 कि0ग्रा0 चावल तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को प्रति यूनिट 05 कि0ग्रा0 खाद्यान्न जिसमें 03 कि0ग्रा0 गेंहूॅ तथा 02 कि0ग्रा0 चावल वितरित कराया जा रहा है और असहाय एवं अशक्त वृद्ध व दिव्यांगजनों को उनके निवास स्थान पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।  डीएम ने बताया कि जनपद के नगरीय क्षेत्रों में खाद्यान्न का वितरण ई0पॉस मशीन के माध्यम से प्रतिमाह कराया जा रहा है, जिन कार्डधारकों द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के आधार ऑनलाइन राशनकार्ड में लिंक नहीं कराये गये हैं। उन कार्डधारकों से अनुरोध है कि उक्त पारदर्शी व्यवस्था को सफलता पूर्वक संचालित कराये जाने हेतु अपने परिवार के सदस्यों के आधारकार्ड अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित आपूर्ति कार्यालय में अविलम्ब जमा करा दें ताकि खाद्यान्न प्राप्त करने में उन्हें कोई असुविधा न हो, जिन कार्डधारकों को वितरण के संबंध में यदि कोई शिकायत है तो संबंधित उचित दर दुकान पर तैनात पर्यवेक्षण अधिकारी से अपनी शिकायत का त्वरित निस्तारण करा सकते हैं, यदि पर्यवेक्षण अधिकारी द्वारा शिकायत का संज्ञान नहीं लिया जाता है तो अपने क्षेत्र के संबंधित खण्ड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी व जिला शिकायत निवारण अधिकारी को अपनी लिखित शिकायत ऑनलाइन या ऑफलाइन उनके कार्यालय में प्रेषित कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का तत्परता से त्वरित निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि खाद्य तथा रसद विभाग की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत महत्वपूर्ण योजना गरीब को अन्न का आयोजन हेतु आगामी 01 से 15 अगस्त तक पखबाड़ा आयोजित किया जायेगा। जनपद के राशनकार्ड से वंचित पात्र परिवारों से अनुरोध है कि निहित प्राविधानों के अनुसार पात्र परिवार राशनकार्ड हेतु ऑनलाइन/व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने क्षेत्र के संबंधित आपूर्ति कार्यालय में आवेदन पत्र संलग्न अभिलेखों यथा परिवारों के सभी सदस्यों के आधारकार्ड, महिला मुखिया की बैंक पासबुक, मोबाइल नम्बर की छायाप्रति 10 जुलाई तक कार्यालय में अवश्य जमा करा दें।

Read More

लेखपालों की हड़ताल 06 माह के लिए अवैध घोषित-डीएम मथुरा। प्रदेश की जनता के हितां एवं प्रदत्त अत्यावश्यक सेवाओं को उपलब्ध कराने में उत्पन्न हो रही बाधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व लेखपालों की हड़ताल में आगामी 06 माह के लिए प्रतिबन्ध लगाते हुए हड़ताल पर जाने वाले कर्मियों के विरूद्ध एस्मा के तहत कार्यवाही करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन द्वारा सभी जिलाधिकारियों को दिये गये हैं।  उपरोक्त के क्रम में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि निर्गत आदेशों का अनुपालन न करने वाले कर्मियों के विरूद्ध एस्मा के तहत कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर जाने वाले लेखपालों के विरूद्ध बगैर वारंट निर्गत कराये गिरफ्तारी, निलम्बन एवं 06 माह की जेल तथा आर्थिक दण्ड भी अधिनियम के तहत कार्रवाई कराई जा सकती है।  इस संबंध में उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को निर्देश दिये हैं कि शासन की अधिसूचना का अनुपालन सुनिश्चित करायें। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि उ0प्र0 शासन की अधिसूचना के अनुपालन में तत्काल हड़ताल समाप्त कर राजकीय कार्यों में समयबद्ध निर्वहन की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)।  उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान वि.वि एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वाधान में बुधवार को विकास खंड बलदेव के गांव बंदी में फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें किसानों ने बढचढ कर प्रतिभाग किया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बेहतर उपाय बताकर उनके लाभ एवं फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।  कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. एस.के मिश्रा ने कहा कि किसान को खरीफ में धान, रबी में गेहूं एवं जायद के फसल अवशेषों को कदापि न जलाएं, ऐसा करने से मृदा के अंदर लाभदायक सूक्ष्म जीवाणु व मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं जिससे जमीन कमजोर हो जाती है। फसल अवशेषों को छोटा-छोटा काटकर खेतों में बिखेरकर जुताई करें, 20 किलोग्राम यूरिया मिलाकर खेत में पानी भर दें जिससे फसल अवशेष 20-25 दिन में सडकर खाद बन जाता तथा खेतों की मृदा में उर्वराशक्ति में बढोत्तरी होगी साथ ही जमीन में जलधारण क्षमता में बढोत्तरी होगी और कीट व रोगों के प्रकोप में भारी कमी आयेगी। वास्तव में फसल अवशेष खेतों की उर्वरा शक्ति बढाने के लिए किसी बरदान से कम नहीं हैं। फसलों के अवशेष जलाने से भूमि का तापमान बढ जाता है जिसके कारण भूमि की संरचना खराब होने लगती है। पर्यावरण प्रदूषित होता है। फसल अवशेष जलाना दंडनीय अपराध एवं गैर कानूनी हैं। शासन द्वारा फसल अवशेष जलाने पर जुर्माना भी तय किया गया है। डा. बी.एल यादव ने कहा कि फसल अवशेषों से  जानवरों के लिए भूसा, चारा तैयार करें, तत्पश्चात शेष बचे अवशेषों को खेत में मिलाएं। तथा गाय व भैंस के गोबर से उपले न बनाकर उसकी खाद बनाकर खेतों में डालें जिससे मृदा की शक्ति में काफी बढोत्तरी होगी।   डा. ब्रजमोहन ने कहा कि सब्जियों वाली फसलों के अवशेषों को भी किसान इधर उधर न  फेंककर खेतों में ही उनको सडाकर खाद तैयार करें। जिससे जमीन में जीवांश पदार्थो की मात्रा में बढोत्तरी होगी।  डा. रविन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि फसल अवशेषों को खेत के किनारे एवं खेतों में कभी आग न लगाएं, बल्कि अवशेषों को नाडेप कम्पोस्ट, वर्मीकम्पोस्ट व खेत के कोने पर आवश्यकतानुसार गढढा खोदकर सडायें, और खेतों में मिलाएं। जिससे खेत की उर्वरा शक्ति के साथ-साथ मृदा का भौतिक, रासायनिक एवं जैविक संगठन सुदृढ होगा। खेत में पर्याप्त मात्रा में जीवाशं में बढोत्तरी होगी तथा उत्पादन भी बढेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता निहाल सिंह ने व  संचालन डा. रविन्द्र कुमार राजपूत ने किया। इस मौके पर रीतराम, रामवीर, मुरलीधर, चंदपाल, गजेन्द्र, लाखन सिंह, रामबेटी, शशी, अनोखी, करन सिंह सहित सैकडों किसानों एवं महिला किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान किसानों को सब्जियों की बीज भी निःशुल्क वितरित किए गए।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More