BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नोएडा से आगरा जा रही स्विफ्ट कार पलटी, बच्चा सहित दो की मौत

नोएडा से आगरा जा रही स्विफ्ट कार पलटी, बच्चा सहित दो की मौत मथुरा(सतपाल सिंह)। यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह थाना बलदेव क्षेत्र के माइल स्टोन 146 पर नोएडा से आगरा जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित हो साइन बोर्ड से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार महिला व एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग भी घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलदेव थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 146 पर बुधवार की सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही स्विफ्ट कार संख्या एमएच 02 ईआर 4347 अनियंत्रित होकर सड़क के सहारे लगे साइन बोर्ड से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार देवसखी पत्नी अशोक प्रसाद निवासी डी2/175 गली नंबर 4 सोनिया बिहार नई दिल्ली व चार वर्षीय बालक हंस की मौत हो गयी। वहीं एक बच्चा, प्रदीप, अशोक व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह व पीआरवी ने हादसे के घायलों को अस्पताल भेज दिया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More