BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हड़ताल पर जाने वाले कर्मियों के विरूद्ध एस्मा के तहत होगी कार्रवाई

हड़ताल पर जाने वाले कर्मियों के विरूद्ध एस्मा के तहत होगी कार्रवाईलेखपालों की हड़ताल 06 माह के लिए अवैध घोषित-डीएम

मथुरा। प्रदेश की जनता के हितां एवं प्रदत्त अत्यावश्यक सेवाओं को उपलब्ध कराने में उत्पन्न हो रही बाधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राजस्व लेखपालों की हड़ताल में आगामी 06 माह के लिए प्रतिबन्ध लगाते हुए हड़ताल पर जाने वाले कर्मियों के विरूद्ध एस्मा के तहत कार्यवाही करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन द्वारा सभी जिलाधिकारियों को दिये गये हैं। 

उपरोक्त के क्रम में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि निर्गत आदेशों का अनुपालन न करने वाले कर्मियों के विरूद्ध एस्मा के तहत कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर जाने वाले लेखपालों के विरूद्ध बगैर वारंट निर्गत कराये गिरफ्तारी, निलम्बन एवं 06 माह की जेल तथा आर्थिक दण्ड भी अधिनियम के तहत कार्रवाई कराई जा सकती है। 

इस संबंध में उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को निर्देश दिये हैं कि शासन की अधिसूचना का अनुपालन सुनिश्चित करायें। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि उ0प्र0 शासन की अधिसूचना के अनुपालन में तत्काल हड़ताल समाप्त कर राजकीय कार्यों में समयबद्ध निर्वहन की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More