देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreकोविड संक्रमण के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कोविड टीकाकरण का अभियान जोरशोर से चल रहा है। राज्य के बरेली जिले में चलाए जा रहे इस अभियान में अब तक 14 गांव का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण की इस तेज रफ्तार ने संक्रमण पर भी ब्रेक लगाई है, तो वहीं जिले की एक हजार से अधिक पंचायतें कोरोना मुक्त हो चुकी हैं।
कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर केंद्र के प्रयास जारी
केंद्र सरकार अब कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर लगातार प्रयास कर रही है, जिससे कि सभी लोगों का टीकाकरण हो सके। सरकार के इन्हीं प्रयासों को सफल बनाते हुए बरेली जिले में स्वास्थ्य विभाग उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ रहा है। बरेली जिले के पश्चिम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत अब तक 14 गावों को पूरी तरह से वैक्सीनेट कर दिया गया है, जिसमें सबसे पहले मनकारी गांव को मंडल में पहले वैक्सीनेट गांव घोषित किया गया। वहीं अन्य गांव में उन्यासी, निर्धना पटवैया, सिरसा जागीर, खड़गपुर भी शामिल हैं। इसमें 18 वर्ष की आयु से अधिक सभी लोगों को पूरी तरह से टीकाकरण किया जा चुका है।
पूरी टीम और गांव के लोगों ने की कड़ी मेहनत
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संजिता शर्मा ने बताया गांव को वैक्सीनेट गांव बनाने के लिए पूरी टीम और गांव के लोगों ने मेहनत की है, जिससे फतेहगंज स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्धि हासिल हो रही है। इस केंद्र पर 60 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। केंद्र के प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर हेलेंद्र कुमार ने बताया कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं है और मांग के अनुरूप वैक्सीन लगाई जा रही है।
गांव को ऐसे किया गया मोटिवेट
बरेली में फतेहगंज के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संचित शर्मा बताते हैं कि बरेली में अभी कुल 6 गांव पूर्ण रूप से प्रतिरक्षित हो गए हैं। यह पूरे स्टाफ की और साथ में जितने भी अन्य डिपार्टमेंट और ग्राम प्रधान हैं, उनके सहयोग से ही यह मुमकिन हो पाया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की एएनएम कुछ स्पेशल एफर्ट भी कर रही हैं, जैसे कि गांव में गली-गली में घूम कर वे लोगों को वैक्सीनेशन के लिए मोटिवेट कर रही हैं।
कोरोना को किया परास्त
टीकाकरण के चलते बरेली जनपद ने कोरोना को परास्त करने में काफी हद तक सफलता प्राप्त कर ली है। वहीं वैक्सीनेशन में भी सक्रिय राह बनी हुई है, जिसके चलते जिले में 7 लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण हो चुका है। वहीं जिले की 1,085 ग्राम पंचायते पूर्ण रूप से कोरोना मुक्त हो गई हैं। ग्रामीणों को कहना है कि अब वे टीका लगने से सुरक्षित हैं। इससे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी को टीका लगवाना चाहिए। कोरोना के खिलाफ जंग में टीकाकरण सबसे बड़े हथियार के रूप में सामने आया है। यही वजह है कि बरेली जिला प्रशासन अधिक से अधिक टीकाकरण कर कोरोना की श्रृंखला को कमजोर करने के लिए आगे बढ़ रहा है।













Related Items
आर्यना सबालेंका स्वास्थ्य कारणों से पेरिस ओलंपिक से हटी
कड़वे स्वाद के बावजूद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है करेला, इन रोगों से मिलती है मुक्ति
फ्लाइट में दो साल की बच्ची की एम्स के 5 डॉक्टरों ने बचाई जान, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई