देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। फरह गांव सलेमपुर में दलित की बारात निकासी के दौरान हुई मारपीट के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार बुधवार को गांव पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से सीधे बात की। पीड़ित परिवार ने एसएसपी को अपनी आपबीती सुनाई। इस मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने सीओ रिफाइनरी को सौंपी है। इस प्रकरण में पीड़ित की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विदित रहे कि थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में सोमवार को बसंतकुंज गोवर्धन चौराहा मथुरा निवासी नेमसिंह अपने बेटे अजय की बारात लेकर आया था, जहां रामस्वरूप की लड़की के साथ अजय की शादी होनी थी। बारात चढ़ाई के दौरान गांव के कुछ युवकों ने किसी बात को लेकर बारातियों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।













Related Items
हरीश रावत की कथनी और करनी में बड़ा फर्क, 2012 में नहीं बनने दिया था दलित सीएम : अनिल बलूनी
समाजसेवी संस्थाएं दलित, अल्पसंख्यक बस्तियों में लगाए वैक्सीनेशन कैंपः अनुनय
न बैंड बाजा न बारात, कोरोना काल में अकेले शादी करने पहुंचा दुल्हा, पेश की अनोखी मिसाल