BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

समाजसेवी संस्थाएं दलित, अल्पसंख्यक बस्तियों में लगाए वैक्सीनेशन कैंपः अनुनय

मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर समाजसेवी संस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह-जगह प्रतिदिन वैक्सीन कैंप लगवाये जा रहे है। शुक्रवार को एम आर ग्रुप द्वारा संचालित सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में वैक्सीनेशन कैंप मसानी बाईपास रोड पर लगाया गया जिसका शुभारंभ मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा किया गया।


कैंप का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते हुए आईएएस अनुनय झा ने कहा कि जितनी तेजी से लोगों के वैक्सीन लगेगी उतनी ही तेजी से हमारा मथुरा जिला सुरक्षित होगा। उन्होंने सुरेश चंद मेमोरियल ट्रस्ट के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप दलित और मलिन, अल्पसंख्यक बस्तियों में भी लगाने के प्रयास की बहुत आवश्यकता है। कैंप में स्वीटी सुपारी के सीएमडी सुनील अग्रवाल व कन्हैया लाल अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया


सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वीटी सुपारी परिसर में आयोजित इस कैम्प में 18़ एवं 45़ के नागरिकों के लिए वैक्सीनेशन किया गया। शुभारंभ के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. आलोक डॉ. मान पाल अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव मुख्य रूप से मौजूद रहे। वैक्सीनेशन कैंप में डॉ रतन ,एएनएम लता सोलंकी, आशा कार्यकर्ती कमलेश सिंह, फार्मासिस्ट दरियाव सिंह, आलोक शेखर का सहयोग रहा।


वैक्सीनेशन परिसर में मौजूद सभी कर्मचारी अधिकारी के अलावा आसपास की फैक्ट्रियों के कर्मचारी एवं स्थानीय निवासियों ने जोश के साथ वैक्सीनेशन कराया। आगंतुक अतिथियों का स्वागत बनवारी लाल अग्रवाल द्वारा भी किया गया। केम्प में करीब 350 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कैंप की व्यवस्थाओं में ओंकार नाथ अग्रवाल, गजेंद्र अग्रवाल,गो.आदित्य गजेंद्र अग्रवाल, परवेज़ अहमद, अतुल अग्रवाल, अखिल गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More